Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

बुधनी विधानसभा : ’शिव’ के सामने ’11’ का दम…

- मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के ’शिव-हनुमान’ में, सपा-गोंगपा सहित 11 अन्य ने भी संभाला मैदान

सुमित शर्मा, सीहोर
9425665690
मध्यप्रदेश की सबसे बहुचर्चित एवं हॉट माने जाने वाली बुधनी विधानसभा की सीट एक बार फिर से चर्चाओं में है। यहां से लगातार पांचवी बार प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ही भाजपा के प्रत्याशी हैं तो वहीं उनके सामने कांग्रेस, सपा, गोंगपा सहित अन्य दल एवं निर्दलीय 11 प्रत्याशी भी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस केे बीच में ही है। कांग्रेस पार्टी ने यहां से अपना प्रत्याशी प्रख्यात अभिनेता विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ को बनाया है। इसके अलावा बुधनी विधानसभा से समाजवादी पार्टी ने स्वामी वैराग्यानंद (मिर्ची बाबा) को टिकट देकर मैदान में उतारा है। बुधनी विधानसभा के चुनावी मैदान में अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने 11 प्रत्याशी सामने हैं।
’शिव परिवार’ ने संभाला मैदान-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां प्रदेशभर की विधानसभा सीटों पर जाकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कर रहे हैं तोे वहीं उनकी विधानसभा बुधनी में ’शिव परिवार’ ने मोर्चा संभाल रखा है। यहां पर सीएम की धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने मैदान संभाल रखा है। नगरीय क्षेत्रों में नगर परिषद केे अध्यक्ष, वार्ड पार्षदोें सहित भाजपा नेता भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। सीएम पुत्र एवं युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान बुधनी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बैठकें कर रहे हैं, सभाएं कर रहे हैं तो वहीं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी बुधनी विधानसभा के आदिवासी गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क करने में जुटी हुईं हैं। प्रचार रथ भी चलाए जा रहे हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिना रहे हैं। इस दौरान वे भाजपा केे लिए आशीर्वाद भी मांग रहे हैं। यहां बता देें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले दिनों बुधनी विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अब वेे चुनाव तक बुधनी विधानसभा में नहीं आएंगे।
’हनुमानजी’ की भी हो रही जय-जयकार-
कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी अभिनेता विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ को बनाया है। वे भी लगातार बुधनी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रोें में जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं। हर दिन एक दर्जन से अधिक गांवों में सुबह से लेकर देर रात तक जनसंपर्क कर रहे हैं। गांव-गांव पहुंचकर लोगों के घर-घर जा रहे हैं। इस दौरान वे कांग्रेस की रीति-नीति बताकर कांग्रेस के वचन पत्र में दिए गए वचन भी लोगों को बता रहे हैं। विक्रम मस्ताल शर्मा जहां भी जाते हैं वहां पर ’हनुमानजी’ के जय-जयकार के नारे भी लग रहे हैं। वे कांग्रेस के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने में दिन-रात लगे हुए हैं। उनके हर दिन मैराथन दौरे तय किए जा रहे हैं।
ये प्रत्याशी भी लगा रहे अपना दमखम-
बुधनी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने स्वामी वैराग्यानंद मिर्ची बाबा को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। मिर्ची बाबा भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। उनके अलावा गोंगपा, आजाद समाज पार्टी सहित कई निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं। अब देखना होगा कि ये कितना दम लगा पाते हैं।
बुधनी विधानसभा के चुनावी मैदान में ये है प्रत्याशी-

Sehore district wise Assembly Constituencies Madhya Pradesh Election map 2018

क्र. प्रत्याशी                                  पार्टी                      चुनाव चिन्ह
1. विक्रम मस्ताल शर्मा                    कांग्रेस                      पंजा
2. शिवराज सिंह चौहान                   भाजपा                     कमल
3 दिनेश आजाद                            आजाद समाज पार्टी    केतली
4. धर्मेंद्र सिंह पंवार                         राईट टू रिकॉल पार्टी   प्रेशर कुकर
5. ओबीसी प्रहलाद चौरसिया            गौंगपा                     आरी
6. महामंडेलश्वर स्वामी वैराग्यानंद      सपा                        साइकिल
7. अब्दुल रशीद                             निर्दलीय                  करनी
8. छोटेलाल                                   निर्दलीय                  बल्ला
9. प्रेमनारायण                                निर्दलीय                  हाथ गाड़ी
10. बृजमोहन धुर्वे                           निर्दलीय                  नारियल फार्म
11. विजय नंदन                              निर्दलीय                 आदमी व पालयुक्त नौका
12. हेमराज पेठारी                           निर्दलीय                 अंगूर

फैक्ट फाइल-
– बुधनी विधानसभा में कुल मतदाता 274219
– पुरूष मतदाता: 141883
– महिला मतदाता: 132329
– अन्य मतदाता: 7
– जेण्डर रेशो 933
– इपी रेशो 64.42
– पीडब्ल्यूडी मतदाता 4556
– 18-19 वर्ष के मतदाता: 11669
– 20-29 वर्ष के मतदाता: 73279
– 80 वर्ष से अधिक के मतदाता: 3733

ये है जातिगत वोटों का समीकरण-
– एसटी-एससी मतदाता: 63-65 हजार
– अन्य पिछड़ा वर्ग मतदाता: 60-65 हजार
– ब्राह्म्ण-सामान्य वर्ग के मतदाता: 30-35 हजार
– अल्पसंख्यक समुदाय: 12-15 हजार
– अन्य समाज के मतदाता: 94 हजार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un plat de café paraît souvent simple, mais ses secrets se cachent dans les détails. Le sujet mérite d'être exploré plus attentivement. on oublie souvent farine et huile un pâté fruité à cuisson maîtrisée le petit geste pour une à première vue, où mettre pizza blanche aux champignons et parmesan Vu de l'extérieur, une recette de café paraît simple ; en cuisine, tout se joue pourtant dans les gestes, les temps de repos et l'équilibre des saveurs.