Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा करने पर बुधनी पुलिस का सम्मान

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सराही कार्यशैली

सीहोर। बुधनी के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस का सफलतापूर्वक खुलासा करने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जिला बुधनी के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधनी पुलिस टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम का स्वागत कर उनकी तत्परता और कार्यशैली की सराहना की।

सम्मान समारोह के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि बुधनी पुलिस ने ट्रिपल मर्डर जैसे गंभीर मामले को सुलझाकर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने और नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस के इस कदम से आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
सम्मान समारोह में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सुशील खत्री, राहुल सिंह राजपूत, भानु यादव, सोनू चौहान, बंटी गौर, विवेक राजपूत, जयराम मालवीय, नवल डबड़ा, शैलेंद्र परिहार, मनोरम व्यास, पप्पू विश्वकर्मा, राकेश मीणा, अरविंद दीक्षित, गौरव, रमेश शर्मा, शेखर रजक, श्रवण गौर, विनोद राठौर, शुभम मालवीय, मोहित खत्री, सौरभ ठाकुर, हर्षित रैकवार एवं प्रवीण भावसार सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button