Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी पुलिस ने किया अपहर्ता नाबालिक बालिका को बरामद

सीहोर। गुम हुए बच्चों के लिए पुलिस द्वारा मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगातार जिले की पुलिस गुम हुए बच्चों को बरामद करके परिवारों के सुपुर्द कर रही है। इसी कड़ी में जिले की बुधनी थाना पुलिस ने भी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश, एएसपी सुनीता रावत, एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी संदीप जाट के नेतृत्व में अपहृत बालिका को बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 2 मार्च 2026 को फरियादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति वहला फुसला कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना बुधनी में अपराध क्रमांक 83/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद अपहर्ता की तलाश हेतु थाना स्तर टीम गठित की गई। टीम ने अपहर्ता को बरामद करके परिजनों के सुपुर्द किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप जाट, उनि कुसुम कली, प्रधान आरक्षक नरेंद्र की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button