
बुदनी। सीहोर जिले की बुदनी तहसील मुख्यालय स्थित शासकीय सीएम राइज स्कूल को पूरे जिले में पहला आईएसओ सर्टीफाइड प्रमाण पत्र दिया गया। स्कूल को यह प्रमाण पत्र बेहतरीन मैनेजमेंट, रख-रखाव गुणवत्ता के पैमान पर दिया गया है। बुदनी का सीएम राइज स्कूल अब सीहोर जिले का ऐसा पहला स्कूल बन गया है, जो यह उपलब्धि हासिल कर सका है। दरअसल स्कूल की प्राचार्या सुधा सलोमन एवं स्कूल स्टाफ के अथक मेहनत से स्कूल को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। यहां पर पैनल युक्त आधुनिक स्मार्ट क्लास उपलब्ध है। स्कूल का वातावरण भी सुंदर बनाया गया है। सभी क्लास रूमों में आधुनिक साज-सज्जा की गई है। यहां 650 बच्चे पड़ते हैं। यहां पर स्पोटर्स गतिविधियों के साथ संगीत की शिक्षा भी दी जाती है।