Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सीहोर जिलेभर में जश्न, दी बधाइयां

सीहोर। देश की राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर सीहोर जिलेभर में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया एवं एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह नजर आया। दिल्ली में भाजपा की जीत पर वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रयासों सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं अथक परिश्रम की जीत है। दिल्ली में भाजपा की जीत ने यह भी साफ कर दिया है कि अब देश को डबल इंजन की सरकार चाहिए। अब दिल्ली की जनता भ्रष्टाचारी सरकार को नहीं चाहती। श्री अरोरा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी पर ही पूरी तरह से झाड़ू चला दी है और उन्हें अब ’आपदा’ की जरूरत नहीं है। अब दिल्ली में डबल इंजन की सरकार का विकास दौड़ेगा और दिल्ली को नई दिशा देगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा ने दिल्ली में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय नेतृत्व सहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा नगर मंडल सीहोर के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न –
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर सीहोर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष ढोल-ढमाकों के साथ नाच गाकर एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को बधाई भी दी। इस दौरान विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप सम्राट प्रजापति सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक सुदेश राय ने दिल्ली के प्रत्येक मतदाता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली आप दा मुक्त हो गई है। दिल्ली की जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी विचारधारा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मेहनती कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पंजाब को भी आप दा से मुक्ति दिलाना है और देश के हर राज्य में कमल खिलाना है। जश्र में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित आमजन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button