Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

महाशिवरात्रि की धूम: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शाम को निकलेगी भव्य शिव बारात

सीहोर। आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर पूरी तरह शिवमय हो गया है। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों मनकामेश्वर, भूतेश्वर और चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में ओम नम: शिवाय: के जयघोष गूंजने लगे। मंदिरों को आकर्षक फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतारों में खड़े नजर आए।
मनकामेश्वर महादेव: नगर के इस प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन के लिए सुबह 4 बजे से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मान्यता है कि यहां धागा बांधने से मनोकामना पूर्ण होती है।
भूतेश्वर महादेव: मराठा कालीन इस मंदिर में भगवान शिव का विशेष अघोर श्रृंगार किया गया है। नदी के तट पर स्थित इस मंदिर की प्राकृतिक सजावट श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है।
चमत्कारेश्वर महादेव: अस्पताल चौराहा स्थित इस मंदिर में भी अल सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और दर्शनों का सिलसिला जारी है।
एआई मॉडल और भस्म आरती होगी आकर्षण का केंद्र
महाशिवरात्रि उत्सव समिति के तत्वाधान में आज शाम 5 बजे इंदौर नाका स्थित श्री बटेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि इस वर्ष पहली बार बारात में एआई मॉडल आधारित झांकियां शामिल होंगी। इसके साथ ही उज्जैन की तर्ज पर बाबा महाकाल की लाइव भस्म आरती का दृश्य भी दिखाया जाएगा।
देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
बारात में जम्मू के विनय आर्ट ग्रुप, दिल्ली के अघोरी ग्रुप, पंजाब का गतका अखाड़ा और महाराष्ट्र के रंगोली कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ वृंदावन की रासलीला और राजस्थान का घूमर नृत्य बारात की शोभा बढ़ाएंगे। समिति के संस्थापक लोकेश सोनी ने बताया कि बारात मार्ग पर कलाकारों की प्रस्तुति के लिए 8 विशेष पॉइंट बनाए गए हैं। समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button