Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

यातायात नियम तोडऩे वाले 16 वाहनों के काटे चालान, 25 हजार का जुर्माना वसूला

डीजे वाहन और बिना परमिट के दौड़ रहे टैंकर पर भी गिरी गाज, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

सीहोर। जिले में बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 16 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 25 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और सीएसपी डॉ1 अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में यातायात प्रभारी सूबेदार बृजमोहन धाकड़ की टीम ने विशेष रूप से मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा कसा। एक वाहन चालक अपने वाहन के मूल स्वरूप में बदलाव कर अवैध रूप से डीजे का संचालन कर रहा था। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत उस पर 5 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया। इसी तरह चेकिंग के दौरान एक ट्रक टैंकर बिना परमिट के सडक़ पर दौड़ता मिला, जिस पर नियमानुसार 10 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
जारी रहेगी कार्रवाई
यातायात प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट और वैध दस्तावेजों का ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button