Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी में ओवरलोड पिकअप पलटने से चीख-पुकार, एक महिला की मौत, 30 से ज्यादा घायल

सीहारे। रोजगार की तलाश में खेतों की तरफ जा रहे गरीब मजदूरों के लिए मंगलवार का दिन आफत बन गया। रेहटी तहसील के भैसान गांव के पास धान रोपाई के लिए मजदूरों से खचाखच भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अचानक पलट गई। इस हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इन घायलों में कई मासूम बच्चे, नाबालिग और महिलाएं शामिल हैं।

ग्रामीणों के अनुसार यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं बल्कि लापरवाही का नतीजा है। माल ढोने वाली इस छोटी सी पिकअप गाड़ी में क्षमता से कई गुना ज्यादा, यानी 40 से भी अधिक मजदूरों को ठूस ठूस कर भरा गया था। जैसे ही गाड़ी भैसान गांव के पास पहुंची, ड्राइवर रफ्तार पर काबू नहीं रख पाया और गाड़ी पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि पीछे बैठे लोग हवा में उछलकर दूर सडक़ पर जा गिरे। चारों तरफ चीख पुकार और रोने की आवाजें गूंजने लगीं। ग्रामीणों ने हौसला दिखाते हुए तुरंत मौके पर दौड़ लगाई और घायलों को संभालना शुरू किया।
भिलाई की अनीता की गई जान
बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा के अनुसार इस हादसे में भिलाई की रहने वाली अनीता पति पतिराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिनकी हालत ज्यादा नाजुक थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत भेरुंदा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button