Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

चकल्दी के श्रीराम जानकी मंदिर में गूंजे जयकारे, विधि-विधान से हुई राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा

शर्मा परिवार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अनुष्ठान संपन्न, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

सीहोर। जिले की रेहटी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम चकल्दी में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां के प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में शर्मा परिवार के सौजन्य से भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा की गई। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में पूरा गांव भक्तिमय हो गया।
आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। बैंड बाजों और भजनों के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू होकर कोलार नदी पहुंची, जहां से पवित्र जल भरकर मंदिर लाया गया।
विद्वान ब्राह्मणों ने कराया पूजन और हवन
प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम यज्ञाचार्य पंडित राकेश जी शास्त्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति शुद्धि, जलाधिवास, अन्नाधिवास और अंत में प्राण प्रतिष्ठा की गई। हवन पूजन के बाद भगवान की महाआरती की गई, जिसमें पूरा परिसर राधे राधे के जयकारों से गूंज उठा।
शर्मा परिवार की पूरी हुई मनोकामना
बता दें चकल्दी निवासी शर्मा परिवार की लंबे समय से इच्छा थी कि मंदिर में राधा-कृष्ण की स्थापना हो। इस पुनीत कार्य में श्रीगोविन्द शर्मा, मधुसूदन शर्मा, जनार्दन शर्मा और मनीष गुड्डू शर्मा सहित पूरे परिवार ने अपनी सहभागिता निभाई।
4 हजार श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी
अनुष्ठान के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस महाप्रसाद में चकल्दी सहित आस.पास के गांवों के लगभग 4 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में बड़ी संख्या में दूर दराज से आए रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हुए। शर्मा परिवार ने सभी सहयोगियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button