Newsइंदौरग्वालियरजबलपुरमध्य प्रदेशराजनीतिकविशेषसीहोर

खाद की कालाबाजारी कराकर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री पैसा कमा रहे हैं: दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री ने साधा निशाना

सीहोर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि मंत्री पर खाद की कालाबाजारी कराकर पैसे कमाने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक तरफ किसान खाद को लेकर परेशान है तो दूूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री खाद की कालाबाजारी करा रहे हैं। कांग्रेस शासनकाल में कभी भी खाद को लेकर यह स्थिति नहीं बनी। दिग्विजय सिंह भोपाल से इंदौर जातेे समय कुछ समय के लिए सीहोर में रूकेे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि खाद वितरण में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस कारोबार में अधिकारी-कर्मचारी और व्यापारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे किसान हैं जिनको जरूरत दो बोरी की है वो 200 बोरी रख लेते हैं और कालाबाजारी करते हैं। हमारे 10 साल के कार्यकाल में एक बार भी कालाबाजारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल पैसा कमा रहे हैं और व्यापारी कालाबाजारी कर रहे हैं।
डर जैसा कोई शब्द नहीं है गांधी परिवार की डिक्शनरी में-
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मिले धमकी भरे पत्र पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी उस परिवार के हैं, उनकी डिक्शनरी में डर जैसा शब्द है ही नहीं। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी या पंडित जवाहरलाल नेहरू हो, इनके परिवार में डर शब्दकोश में है ही नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button