Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

इंदिराजी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बदल दिया था भूगोल, उन्हें दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती का रूप मानती थी जनता: तोमर

जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती

सीहोर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलबीर सिंह तोमर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने ही पाकिस्तान के दो टुकड़े कर पाकिस्तान के भूगोल को बदल दिया था। इंदिरा गांधी ही थीं, जिन्होंने पाक के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया था। दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को पहचाना जाता था, उन्हें आयरन लेडी भी कहा गया। देश की जनता स्वर्गीय इंदिरा गांधी में दुर्गा-सरस्वती-लक्ष्मी का रूप देखती थीं। शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह तोमर ने कहा कि देश की रक्षा के समय इंदिरा जी में दुर्गा का रूप दिखाई देता था। देश की समृद्धि बढ़ाने के लिए वह लक्ष्मी रूपा हो जाती थी और जब देश के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की बात आती थी तो इंदिरा जी माता सरस्वती हो जाती थी। इंदिरा गांधी ने ही पांच सौ से अधिक राजा और नबावों को रियासत छोड़ने और किसी प्रकार की आर्थिक मदद देने से इंकार कर दिया था। इंदिरा गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ बलवीर सिंह तोमर की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। विभिन्न वक्ताओं ने भी इंदिरा जी के व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सुनील दुबे और आभार कमलेश चाड़क के द्वारा व्यक्त किया गया।
ये रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश दयाल चौरसिया, शशांक सक्सेना, डॉ. अनीश खान, राजेश भूरा यादव, राजेंद्र ठाकुर, इरफान लाला, नईम नबाव, नरेंद्र खंगराले, निशांत वर्मा, ओमबाबा, भगत सिंह तोमर, केके रिछारिया, सईदलाला मंसूरी, प्रिंस यादव, सुमित नरे, ताराचंद यादव, सीताराम भारती, अशरफ अली, मजीद अंसारी, कपिल उपाध्याय, विशाल वर्मा, नितिन उपाध्याय, राजकुमार राठौर, राजेंद्र ठाकुर, अनीश खान, पंकज शर्मा, अकरम कुरैशी, आसिफ खान, मुनव्वर मामू सलीम खुददसी, तु़लसी राजकुमार राठौर, मारुति राव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील दुबे और आभार कमलेश चाड़क के द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti iniziano un blog pensando solo ai contenuti, trascurando struttura, tono e costanza. Eppure questi elementi fanno la differenza nel tempo, perciò vale la pena approfondire come costruire uno spazio personale davvero efficace. ignorare l'età biologica del cuore ignorare l'effetto degli spinaci sulla pressione Molti blog personali ricevono più visite dai motori di ricerca che dai social. Per questo conviene curare voce, struttura e ritmo, lasciando spazio a esperienze davvero proprie.