Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीहोरवासियों को दी खुशियां, किसानों को मिली मायूसी

- 113 करोड़ से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण तथा भूमिपूजन

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में 113 करोड़ 45 लाख 59 हजार रुपए के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करके सीहोरवासियों के चेहरों पर तो खुशियां दी, लेकिन जिले के किसानों को यहां भी मायूसी ही मिली। सीहोर जिले सहित प्रदेशभर के किसानों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री एक ही मंच पर रहकर किसानों की मूंग खरीदी की घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे किसानों के चेहरों पर मायूसी है और वे अब सड़कों पर उतरने की तैयारियां भी कर रहे हैं। हालांकि सीहोर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर पीएम आवास, कल्याणी पेंशन, परिवार सहायता, संबल, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीहोर जिले के विकास के लिए अनेक घोषणाएं भी कीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश आज विकास की दौड़ में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश एवं प्रदेश के निरंतर विकास की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।
किसानों के लिए गिनाई सुविधाएं-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों से 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहंू की खरीदी की गई है। प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए जो योजनाएं और विकास के कार्य प्रारंभ किए उन्हें आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
सीहोर की मांगों पर होती रही घोषणा, किसानों को नहीं मिली तवज्जो-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में मंच से सीहोर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा मांगी गई मांगों की तो घोषणा करते, लेकिन यहां से किसानों की मांगों को दरकिनार कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने सीहोर नगर पालिका को 50 करोड़ रुपए देने की घोषणा के साथ ही सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं विधायक सुदेश राय द्वारा सीहोर जिले के विकास के लिए की गई विभिन्न विकास कार्यों की मांगों को पूर्ण करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल जाए तो उनकी फसल सोना हो जाती है। सीहोर जिले के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेट्रोपॉलिटन सिटी बनने के बाद भोपाल एवं अन्य क्षेत्रों के साथ ही सीहोर जिला भी एक नए विकास के दौर में प्रवेश करेगा। देश एवं प्रदेश को विकसित करने और बेहतर से बेहतर कार्य करने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। विकास का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। हमारा सदैव यह प्रयास है कि जनता के विकास, मान-सम्मान और स्वाभिमान में कभी कोई कमी न आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द एक विकसित भारत का निर्माण हो। विकसित भारत के निर्माण के लिए सरकार के साथ जनता की सहभागिता आवश्यक है। जनता के सहयोग के बिना विकसित भारत का निर्माण नहीं किया जा सकता। देश को विकसित बनाने के लिए देश के प्रत्येक गांव को विकसित बनाना होगा, इसके लिए जनता को सरकार के साथ मिलकर कार्य करना होगा। प्रत्येक नागरिक को अपने गांव को विकसित बनाने का संकल्प लेना होगा। विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी का यह दायित्व है कि हम जल एवं बिजली का संरक्षण करें। अपने गांव शहर को स्वच्छ और नशामुक्त बनाएं। उन्होंने कहा सरकार का निरंतर यह प्रयास है कि कृषि के क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास किया जाए, ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सके, अधिक से अधिक बहनों को लखपति दीदी बनाया जाए, ताकि महिलाएं सशक्त बनें। केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री के पत्र का वाचन करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की 2018 की आवास प्लस सूची के तहत बचे हुए 7,85,356 मकानों के निर्माण की स्वीकृति दे दी है, जिनकी लागत राशि 9 हजार 424 करोड़ 03 लाख रुपए है। सभी पात्र हितग्राहियों को आवास मिल सके, इसके लिए प्रदेश में सर्वे किया जा रहा है और पात्रतानुसार हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सीहोर विधायक सुदेश राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भी संबोधित किया और नगर की जिले एवं सीहोर नगर की विभिन्न विकास की आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया।
इन विकास एवं निर्माण कार्यों की मिली सौगात-
मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में 2101.00 लाख रुपए लागत के सीहोर में बनने वाले अमृत 2.0 के तहत सीवरेज प्रोजेक्ट, 350.00 लाख रुपए लागत के मल्टीपरपज स्विमिंग पूल एवं जिम निर्माण कार्य, 440.00 लाख रुपए लागत के भोपाल नाके से कोतवाली चौराहे तक सीसी कार्य, उत्कृष्ट विद्यालय से लुनिया चौराहे तक सीसी कार्य एवं स्ट्रीट लाइट एवं डिवाइडर के कार्य, 441.43 लाख रुपए लागत के रेशम केंद्र के पास स्टेडियम निर्माण कार्य, 710.00 लाख रुपए लागत के कोतवाली चौराहे से तहसील चौराहे तक तथा मछली पूल से शुगर फैक्टरी चौराहे तक बीटी सड़क निर्माण कार्य, मछली पूल से लुनिया चौराहे तक तथा हॉस्पिटल चौराहे से अटल चौक तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार उन्होंने 783.68 लाख रुपए लागत के इंग्लिशपुरा कोतवाली चौराहे पुल से होते हुए मेन रोड तक नाला निर्माण कार्य, प्रभात एग्रो के पीछे से इंडस्ट्रियल एरिया तक नाला निर्माण कार्य, इंग्लिशपुरा पुल से दूल्हा बादशाह पुल तक नाले के डोनो तरफ रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य तथा दूल्हा बादशाह पुल के पास स्टॉप डैम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार उन्होंने इछावर में 491.47 लाख रुपए लागत के स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत उपयोगिता जलप्रबंधन कार्य, 3112.50 लाख रुपए लागत के जिले के 83 नवीन पंचायत भवनों के निर्माण कार्य, 24.75 लाख रुपए लागत के इछावर में 01 अमृत सरोवर निर्माण कार्य, 20 लाख रुपए लागत के ग्राम बैरागढ़ खुमान में 01 मंगल भवन निर्माण कार्य, 34.85 लाख रुपए लागत के सीहोर ब्लॉक अंतर्गत 02 पंचायत भवन निर्माण कार्य, 623.3 लाख रुपए लागत के 25 पंचायतों में सामुदायिक भवन निमार्ण कार्य, 65.84 लाख रुपए लागत के ग्राम चाँदबड़ जागीर में बनने वाले हाट बाजार एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य तथा 71.16 लाख रुपए लाख रुपए लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार उन्होंने 18.25 लाख रुपए लागत के ग्राम बिजोरा में बनने वाले शासकीय माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य, 18.25 लाख रुपए लागत के ग्राम नोनीखेड़ी गोसाई में न्यू माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य, 43.26 लाख रुपए लागत के ग्राम सिराड़ी में बनने वाले प्राथमिक शाला भवन के निर्माण कार्य, 51 लाख रुपए लागत के ग्राम जमोनिया टैंक में बनने वाले माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य तथा 51-51 लाख रुपए की लागत से ग्राम डोडी एवं पाटन में बनने वाले माध्यमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में 581.44 लाख रुपए लागत के अहमदपुर से पारासोन मार्ग के चैनेज 12932 मी. पर पुल निर्माण कार्य, 380.68 लाख रुपए लागत के सीहोर में बनाए गए 50 सीटर महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, 427.48 लाख रुपए लागत के इछावर शासकीय कॉलेज में बनाए गए 6 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, 63.00 लाख रुपए लागत के कचनारिया स्टॉप डैम निर्माण कार्य, 45.00 लाख रुपए लागत के तकीपुर स्टॉप डैम निर्माण कार्य, 30.75 लाख रुपए लागत के डोडी स्टॉप डैम निर्माण कार्य, 01 लाख रुपए लागत के ग्राम बमूलिया में मुरमीकरण कार्य, 02 लाख रुपए लागत के ग्राम पंचायत श्यामपुर में छत निर्माण कार्य, 01 लाख रुपए लागत के ग्राम पंचायत हिनोती में फर्श निर्माण कार्य, 05 लाख रुपए लागत के ग्राम पंचायत सोठी में समुदायिक भवन पर छत निर्माण कार्य, 5.5 लाख रुपए लागत के ग्राम अवंतिपुरा एवं ग्राम शाहपुर कोडिया में सीसी रोड़ निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
यह रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, सीहोर विधायक सुदेश राय, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियिर, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष नावड़ी बाई नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, रवि मालवीय, गौरव सन्नी महाजन, सुदीप प्रजापति सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने की मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री की अगवानी
वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने अपने मित्र मंडल एवं समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगवानी की। सीहोर में आयोजित विकास कार्यों के निर्माण का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री का श्री अरोरा ने हेलीपैड पर पहुंचकर अगवानी की एवं उन्हें गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने भी उनसे कुशलक्षेम पूछी। श्री अरोरा ने कहा कि सीहोर के विकास की गति निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का पहिया उनके कार्यकाल से लेकर अब तक लगातार घूम रहा है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए नगर को कई विकास कार्यों की सौगात दिलाई थी। इसके बाद उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमिता अरोरा भी यहां पर नगर पालिका की अध्यक्ष रहीं और उनके कार्यकाल में भी सीहोर में लगातार विकास कार्य होते रहे। अब वर्तमान में भी यहां पर कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने सीहोर के नक्शे को बदल दिया है। अब यहां पर विकास ही विकास नजर आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Descoperă cele mai bune trucuri de viață, rețete delicioase și articole utile despre grădinărit pe site-ul nostru. Află cum poți să-ți faci viața mai ușoară, să gătești preparate delicioase și să ai un grădină frumoasă. Fii gata să descoperi cele mai interesante și practice sfaturi care îți vor schimba viața în bine! Secretul curățării rapide a unei băi Cum să prăjești dovleceii corect: greșelile pe Top 13 Descoperiți cele mai bune trucuri pentru gospodărie, rețete delicioase și sfaturi utile pentru grădinărit pe site-ul nostru! Aici veți găsi informații practice și sfaturi pentru a vă simplifica viața de zi cu zi. Indiferent dacă doriți să învățați cum să gătiți cele mai bune mâncăruri sau să aveți un grădina frumoasă și roditoare, suntem aici pentru a vă ajuta. Vă promitem că veți găsi tot ce aveți nevoie pentru a vă transforma casa și grădina într-un loc minunat. Nu ratați șansa de a descoperi secretele unei vieți mai bune!