Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

कार से सलकनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, दी विकास कार्यों के लिए 44 करोड़ की सौगात

- पूजा-अर्चना कर मांगी प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि

सीहोर.  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी देरी के कारण हेलीकाप्टर की बजाए कार द्वारा सड़क मार्ग से सलकनपुर पहुंचे एवं यहां पर 44 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। यहां पर उनकी सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य अगवानी की गई। मुख्यमंत्री सपत्नीक सबसे पहले मां बिजासन दरबार में पहुंचे और मातारानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां पर विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं उनका लोकार्पण किया। यहां पर करीब 44 करोड़ रुपए के विकास कार्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कराए जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सलकनपुर को विश्व स्तर का धार्मिक स्थल बनाना है और इसके लिए विकास कार्यों में कोई कमी नहीं की जाएगी। अभी पहले फेस में 44 करोड़ रुपए के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके बाद अगले चरणों में भी यहां का विकास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास पर ही ध्यान दिया है और हमारी सरकार विकास को लेकर कोई कमी नहीं रखेगी। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, स्वास्थ्य एवं सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरूप्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, सलकनपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
कोरकू समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर में कोरकू समाज के लिए धर्मशाला निर्माण का भूमिपूजन भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरकू समाज के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। हमारी सरकार कोरकू समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोरकू समाज के अध्यक्ष को पांच लाख रुपए का चैक भी भेंट किया।
हुआ विशाल भंडारे का आयोजन-
लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में यहां पर करीब 10 हजार लोगों के भंडारे का आयोजन भी रखा गया था। दरअसल भंडारे को लेकर मुख्यमंत्री की भी मंशा थी, क्योंकि धार्मिक स्थल के विकास कार्यक्रम का आयोजन है और ऐसे में यदि भंडारा नहीं हो, तो ठीक नहीं है। इसके लिए यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन भी रखा गया।
बसों से लाए गए कार्यकर्ता एवं आमजन-
सलकनपुर में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी एवं सहभागिता बने, इसके लिए बुदनी विधानसभा के भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों को बड़ी संख्या में लोगों को यहां पर लाने की जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। इसके लिए बसों भी आरक्षित की गर्इं थीं। सभी जिम्मेदार नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों से बसों को भरकर लाने के लिए कहा गया था। इसके लिए घर-घर जाकर पीले चावल भी दिए गए थे।
इन विकास कार्यों की मिली सौगात-
– देवी मंदिर के समीप पार्किंग एवं शिव मंदिर के विभिन्न विकास कार्यों के 6 करोड़ 40 लाख 95 हजार
– मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण, भोजशाला एवं सूर्य दरबार के लिए 17 करोड़
– मेला ग्राउंड का विकास, सिंह दरबार, तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 11 करोड़ 55 लाख 65 हजार
– 125 नवीन दुकानों के निर्माण और 6 भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण कार्यों के लिए 8 करोड़ 73 लाख 97 हजार
ये भी रहे विशेष रूप से मौजूद-
सलकनपुर में आयोजित कार्यक्रम में बुदनी विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल टेलर, रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, आसाराम यादव, राजेंद्र पटेल, सुनीता हरिनारायण चौहान, भगवत सिंह चौहान, गजराज सिंह चौैहान, मनोहर लाल माहेश्वरी, पुरुषोत्तम यादव, सुभाष पाल, आनंद गोपाल पटेल, युवा नेता चेतन पटेल, दीपक ठाकुर, नीतेश साहू, राजेश राजपूत, धर्मेंद्र सोलंकी, महेश हरियाले, विनीत माहेश्वरी, सुनील गौर, राम गोविंद तिवारी, दिनेश साहू, तेजराम गौर, प्रदीप पटेरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Metoda Berii: Scapă de melcii din grădină în Modalitate eficientă de a elimina mirosul neplăcut de O modalitate simplă de a De ce Răsadurile de ardei primăvara: cum Cum să eviți moartea răsadurilor de castraveți Metoda simplă din baie pentru îndepărtarea Cum să Puterea cojii de portocală pentru răsaduri de primăvară puternice Cum să salvezi răsadurile de Secretul unei dimineți perfecte: descoperă ce se ascunde în Infuzia de primăvară din gunoi de grajd pentru Iarba de Dovleacul nu va mai Salvarea răsadurilor de lobelia de la Cum o foaie obișnuită de hârtie poate Furnicile vor sta departe de coacăze pentru totdeauna cu De ce grădinarii experimentați stropesc Secretul salvării răsadurilor de roșii Amenințarea ascunsă Secretul pentru a trezi rapid păturile cu apă caldă obișnuită Descoperirea potențialului sistemelor de depozitare Un simplu truc pentru a Telecomanda televizorului mai murdară Frunzele inferioare ale răsadurilor de Cum să crești plante de pâine obișnuită în ghivece Cum să salvezi răsadurile de Petalele lipicioase vor dispărea pentru totdeauna De ce pervazurile ferestrelor devin negre și cum le Secretul tăierii Ferestre perfecte fără urme: metoda ecologică care transformă curățenia Cum tăierea de primăvară transformă zmeura Răsadurile de roșii palide își vor recăpăta verdele cu temperatura Metoda secretă Cum să Secretul pentru a trezi rapid păturile în luna mai rece Principala cauză a Principala greșeală în culesul Metoda eficientă de combatere a Cum să taiati excesul primăvara pentru mere mari și Secretul recoltării record de agrise: tăierea corectă Îndepărtează moliile din haine pentru totdeauna cu această metodă