Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

200 करोड़ की सौगात देने मुख्यमंत्री आज पहुचेंगे लाड़कुई तथा मरदानपुर

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक अक्टूबर को जिले के लाड़कुई एवं मरदानपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमो में मुख्यमंत्री श्री चौहान 200 करोड़ 69 लाख रूप के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 98 करोड़ 89 लाख से अधिक राशि के कार्यों का भूमि पूजन तथा 101 करोड़ 80 लाख रूपए के कार्यो का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान 96 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि से 51 किलोमीटर के सीहोर-इछावर-कोसमी मार्ग का लोकार्पण करेंगे। 20 करोड़ 30 लाख की लागत से मांगरोल से टीकामोड-बाबडीखेडा -रतनपुर से लाचौर मार्ग, 03 करोड़ 91 लाख की लागत से मोंगराखेडा से भूराखेडा सड़क, 31 करोड़ की राशि से निर्मित होने वाले जनजातीय कन्या शिक्षा परिसर लाडकुई झाली, 71 लाख रूपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद भादाकुई के भवन निर्माण, 71 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर का भवन निर्माण कार्य, 26 लाख की लागत से वनपरिक्षेत्र कार्यालय वीरपुर का निर्माण कार्य, 13 लाख की लागत से वनपरिक्षेत्र कार्यालय लाड़कुई का निर्माण कार्य, 13 लाख की लागत से वनरक्षक नाका सेवनिया परिहार का निर्माण कार्य, 26 लाख की लागत से वनरक्षक नाका मगरपाट का निर्माण कार्य एवं 13 लाख की लागत से वनरक्षक नाका सिराड़ी का निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
मरदानपुर में 46 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण तथा भूमि पूजन-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मरदानपुर में आयोजित कार्यक्रम में 46 करोड़ 22 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री मरदानपुर में 4 करोड़ 87 लाख रुपए के निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा 41 करोड़ 35 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम मरदानपुर में 4 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से घाट रिटेनिंग वॉल एवं एप्रोच रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। 30 करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपए की लागत से मट्ठागांव वन विकास नर्सरी चांदीकछार से नहलाई होते हुए मट्ठागांव नहर पुलिया तक सीसी मार्ग, दो करोड़ 42 लाख 37 हजार रूपए की लागत से ग्राम मोगरा से ग्राम सेमरिया नहर तक सड़क निर्माण, 5 करोड़ 13 लाख 38 हजार की लागत से ग्राम भोमदा बुलम से माजरकुई एवं नदियाखेड़ा तक मार्ग निर्माण, दो करोड़ 41 लाख की लागत से ग्राम बरखेडा से बेहराखेडी सड़क तथा एक करोड़ 18 लाख की लागत से अधिक राशि की बरखेडा़ से मांजरकुई मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kuinka kasvattaa ylellinen laventelipuutarha Ukrainassa: Miten päästä eroon kosteudesta kellarissa: yksinkertainen isoäidin lifehack, joka toimii Erityisen Herkullinen ja Puutarhurit pitävät tämän menetelmän salaisuutena: mitä tehdä pudonneille omenoille? 2025/10/19 Vaatteet kuivuvat tunneissa jopa ilman lämmitystä: Ilmiömäisen Voiko kahvi aiheuttaa Uunin luukut kiiltävät Aivan Sama Bunito Salaatti Celentanosta Isoäidin rehun hankkiminen kaupasta estää kaikkien kasvien