Newsसीहोर

चोरों केे निशाने पर सूने मकान, ले उड़े सोना-चांदी के आभूषण सहित नगदी

- रेहटी नगर में चोरी की वारदात, क्षेेत्र में भी लगातार हो रही हैं चोेरियां

रेहटी। नगर सहित आसपास के क्षेत्र में चोेरी की वारदातें लगातार हो रही हैं। नगर में भी चोरों ने सूने मकानों को अपना निशाना बनाया हुआ है। बीती रात भी चोरों ने दो सूने मकानोें पर हाथ साफ कर दिया। यहां से चोर सोना-चांदी के आभूूषण सहित नकदी ले गए हैं। चोरी गए सामान की कीमत पता नहीं चल सकी है, लेकिन ये चोरियां लाखों की बताई जा रही है। रेहटी पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी की घटनाएं रेहटी पुलिस के लिए मुसीबत बन गई है। दरअसल नगर सहित क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही हैं। पुलिस की रातभर गश्त के बाद भी चोर अपना काम आसानी से कर रहे हैं। इस पर पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। बीती रात नगर केे सुनीता पति बलराम सेन वार्ड नंबर 15 गवई फाटक के सूने मकान से चोरोें ने सोना-चांदी के आभूषण ले गए। चोर देर रात घर में घूसे औैर पूरे घर को फैलाकर चले गए। इसी तरह मंडलोई कॉलोनी निवासी अंकुश साहू केे मकान से भी चोर लगभग 30 हजार रूपए की नकदी सहित अन्य सामान ले गए हैं। पुलिस द्वारा दी जानकारी मेें बताया गया है कि ये दोनों मकान पिछले 3-4 दिनों से सूूने थेे। चोरी से पहले चोरों ने यहां की रैकी की और फिर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
खेतों से भी हो रही हैं मोटरों की चोरियां-
नगर के अलावा तहसील के अन्य गांवों मेें भी लगातार चोरियां हो रही हैं। चोरों ने खेतोें को भी निशाना बनाया हुआ है। चोर रात में खेतोें से मोटर पंप, पाईप सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर रहे हैं। इससे पहले चोर गैंग ने खेतों में लगी डीपीयों से ऑयल भी चुराया है। किसानों ने इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई है, लेकिन ये ऑयल चोर गैंग भी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है।
पांच जुआरी गिरफतार-
रेहटी। थाना रेहटी पुलिस ने अवैध रूप से ताश पत्तों से हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाए जाने पर पांच जुआरियों को पकड़कर उनके कब्जे से 14500 रूपए नगदी एवं ताश पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दरअसल रेहटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में जुआ जमकर खिलाया जा रहा है। इसके कारण कई घर बर्बाद हो गए हैं, लेेकिन फिर भी जुुआ खिलाने वाले लगातार इस अवैध धंधे को संचालित कर रहे हैं। पुलिस द्वारा जुआरियों पर कार्रवाई तो की गई है, लेकिन फिर भी बड़े जुआरी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर ही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skvelé tipy a triky na zlepšenie vášho zdravia, šikovné nápady na domáce remeslá a výborné recepty na vývar z vašej záhrady. Čítajte užitočné články a buďte inšpirovaní pre všetky vaše potreby. Dnes je deň na zasiatie melónov a vodných melónov: ani Super IQ test: nájdite 3 rozdiely na Ako zabrániť klíčeniu zemiakov: Odborník odhaľuje 6 preukázaných Пять правильных крабьих палочек: как избежать покупки поддельных Kde sa nachádza chyba na obrázku: skutočný 5 tipov ako spracovať lístie do kompostu za 2 týždne Tajné skladovacie Boj proti invázii buriny: Efektívne metódy boja proti záhradným plazivcom Tipy a triky: Ako efektívne vyčistiť panvicu Ženské vlastnosti, ktoré privádzajú Prečo odmietnuť určité jedlá v all inclusive rezortoch: Názor odborníka Výzva pre ostré oči: Nájdite tuleňa Variť zemiaky vo studenej alebo horúcej vode: ktorá Príprava na nádhernú jesennú výsadbu gladiól: tipy a triky 9 znakov, že vás váš pes miluje: otestujte svojho Revolučný spôsob čistenia zakorenených škvŕn Záhradkári: Dôležitosť plastových fliaš v záhrade AirPods ohrozujú spermie: lekár odhalil, ako slúchadlá 6 spôsobov, ako zabezpečiť, aby sliepky v zime Zaujímavé tipy a triky pre každodenný život, skvelé recepty a užitočné články o záhradníctve. Objavte najnovšie informácie a nápady, ktoré vám uľahčia každodenný život a pomôžu vám v kuchyni aj na záhrade.