Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सलकनपुर देवीधाम में 17 सितंबर की शाम प्रज्वलित होंगे आशीर्वाद के दीये

सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले भर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। महीने भर चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अभियान के भव्य शुभारंभ का मुख्य केंद्र प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर रहेगा। यहां 17 सितंबर की शाम 7 बजे आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत बड़े स्तर पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर विशाल संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक एकत्र होकर दीये जलाएंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक एकजुटता और विकसित भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाना है। आयोजकों ने देवीधाम परिसर में नागरिकों की सुविधा और भागीदारी के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
घर-घर और सार्वजनिक स्थानों पर भी जलेंगे दीप
सलकनपुर के मुख्य आयोजन के साथ ही 17 सितंबर को शाम 7 बजे पूरे जिले के नगरीय और ग्रामीण इलाकों में भी सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के लाभार्थी अपने-अपने घरों के आंगन में दीये जलाकर अभियान में शामिल होंगे।
रक्तदान शिविरों से होगी सामाजिक सेवा की शुरुआत
स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से जिला अस्पताल सीहोर और शासकीय अस्पताल भैरूंदा में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने युवाओं, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button