Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारी तेज, कौन पड़ेगा भारी

प्रिंस राठौर के नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद नए मंडल अध्यक्ष के लिए कर रहे लॉबिंग

सीहोर। भाजपा के सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए नगर के नेताओं की दावेदारियां सामने आने लगी हैं। इस पद के लिए जहां वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं तो वहीं युवा नेता भी इस पद की दौड़ में अपने को बनाए हुए हैं। दरअसल भाजपा के सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर को नगर पालिका अध्यक्ष भी बनाया गया है। इसके बाद अब मंडल अध्यक्ष पद को लेकर कवायद शुरू हो गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस पद पर किसी युवा नेता की ताजपोशी होगी।

मध्यप्रदेश सहित सीहोर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए भी नेताओं के बीच लॉबिंग हो रही है। सीहोर में भाजपा की राजनीति तीन ध्रुवों में बंटी हुई है। एक तरफ जहां विधायक सुदेश राय खेमा मंडल अध्यक्ष पद के लिए सक्रिय है तो वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर खेमा भी इस पद के लिए लॉबिंग कर रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जसपाल अरोरा भी अपने समर्थकों के लिए सक्रिय हैं। ऐसे में यह दिलचस्प होगा कि कौन सा खेमा मंडल अध्यक्ष पद पर काबिज होगा।

अध्यक्ष के यह दावेदार हो गए सक्रिय

भाजपा सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए अब तक छह युवा नेताओं की दावेदारी सामने आई है। इनमें सुदीप प्रजापति, आशीष पचौरी, बिन्नी अरोरा, राजकुमार रिंकू जायसवाल, विजय तिवारी और राजू बोयत शामिल हैं। दरअसल यह सभी युवा हैं और इनके पास युवा कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी टीम भी हैं। चुनावी साल में पार्टी भी ऐसे ही युवाओं के हाथों में कमान सौंपना चाहती है, जो मैदान में डटे रहें। ऐसे में युवाओं को जिम्मेदारी दिए जाने की पूरी संभावनाएं हैं। नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताने वाले विजय तिवारी और आशीष पचौरी को प्रिंस राठौर का कट्टर समर्थक माना जाता है। दोनों की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है। तो वहीं सुदीप प्रजापति और राजकुमार (रिंकू) जायसवाल विधायक सुदेश राय खेमे के खास हैं। हालांकि राजकुमार (रिंकू) जायसवाल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, लेकिन वे भी सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की दावेदारी करने वाले सुदीप प्रजापति के पास भी युवाओं की एक अच्छी टीम हैं। वह लगातार सक्रिय रहते हैं। इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता जसपाल अरोरा भी नगर मंडल अध्यक्ष पद पर अपने समर्थक राजू बोयत और बिन्नी अरोरा को काबिज कराना चाहते हैं। राजू बोयत बाल्मीकि समाज से है और सीहोर में समाज का बड़ा वर्ग है। राजू बोयत निकाय चुनाव में टिकट के दावेदार भी रहे हैं, लेकिन उन्हें टिकट भी नहीं दिया गया। ऐसे में नगर मंडल अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी भी हो सकती है। बिन्नी अरोरा भी नगर मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों में शामिल हैं। बिन्नी अरोरा युवा मोर्चा में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वह प्रिंस राठौर मंडल अध्यक्ष बनने के दौरान भी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं।

लगातार दो बार रहे हैं प्रिंस राठौर मंडल अध्यक्ष

सीहोर की राजनीति में युवा नेता प्रिंस राठौर ने अपना एक अलग मुकाम बनाया है। यह किसी से छिपा भी नहीं है। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं तो वहीं दो बार से भाजपा ने उन्हें ही सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। इस बार नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कराई। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भी प्रिंस राठौर की ताजपोशी हुई। प्रिंस राठौर सीहोर के वार्ड नंबर 15 से निर्विरोध चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद की कुर्सी तक पहुंचे हैं। अब उन पर सीहोर नगर के विकास की भी महत्ती जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vyzkoušejte tyto skvělé triky pro úspěšné vaření, zahradničení a každodenní život! Na našem webu najdete mnoho užitečných rad a receptů, které vám usnadní každodenní život. Zlepšete své dovednosti v kuchyni, naučte se vytvořit skvělé jídlo a získávejte tipy pro pěstování záhonů a zahradničení. Sledujte naše články a videa, které vám přinesou inspiraci a nové nápady pro váš každodenní život. Buďte šťastní a kreativní s našimi tipy a triky! Jaký je rozdíl mezi Jen ti nejpozornější najdou 3 rozdíly za 13 sekund: skládačka Optický klam vrabec čiha v magnólii, který otestuje IQ Hra "Pouze géniův najdou slovo scythe Super hádanka: najdete 3 rozdíly na obrázku Která sklenice se Které auto se Najděte slovo "cherry" za 8 sekund: Velmi obtížná Rebus pro Jaký je rozdíl mezi dvěma želvami: najdete 6 rozdílů do Kde je mimozemšťan? 5sekundová hádanka, která každého zmátе Hra s nejpozornějšími najde slovo "rezort" za Nejlepší tipy pro vaši kuchyň a zahradu! Objevte skvělé triky, recepty a užitečné články, které vám pomohou v každodenním životě. Sledujte nás pro inspiraci a nové nápady každý den!