Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीएम डॉ. यादव ने सीहोर के 2 लाख किसानों को दी 118 करोड़ की राहत राशि

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सीहोर जिले के बिलकिसगंज पहुंचकर किसानों और जिलेवासियों को बड़ी सौगातें दीं। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 69.38 करोड़ लागत के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके साथ ही जिले के 2 लाख 5 हजार 977 प्रभावित किसानों के खातों में फसल क्षति राहत राशि के रूप में 118 करोड़ 41 लाख रुपए सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए।
मुख्यमंत्री ने मंच से बटन दबाकर जिले के 2,05,977 प्रभावित किसानों के बैंक खातों में कुल 118.41 करोड़ की राहत राशि हस्तांतरित की। यह राशि किसानों को उनकी फसल क्षति के मुआवजे के तौर पर दी गई है, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक संबलता मिली है।

इछावर और जलप्रदाय योजना को मंजूरी
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। जिनमें इछावर नगर परिषद को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि देने का ऐलान किया। कई गांवों के लिए कोलार से जलप्रदाय योजना को मंजूरी देने की घोषणा की। कुछ गांवों के नाम बदलने की मांग पर भी अपनी स्वीकृति प्रदान की।
69.38 करोड़ के विकास कार्य
मुख्यमंत्री ने लोकार्पण और भूमिपूजन के माध्यम से जिले में 69.38 करोड़ के विकास कार्यों की नींव रखी। जिसमें 51 करोड़ 24 लाख 26 हजार की लागत से बने 9 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें प्रमुख स?कें और भवन शामिल हैं.
– सोगानी से सेमली जदीद मार्ग 9.26 करोड़
– कोठरीकलां से निपानिया मार्ग 12.02 करोड़
– कोठरी से रसूलपुरा मार्ग 5.26 करोड़
– इंडस्ट्रियल एरिया बडिय़ाखेड़ी से बडऩगर तक सीसी मार्ग 6.89 करोड़
– जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास बिलकिसगंज 4.20 करोड़
18 करोड़ के 14 कार्यों का भूमिपूजन्र
मुख्यमंत्री ने 18 करोड़ 14 लाख 40 हजार रुपए की लागत वाले 14 नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया, जिनमें…
– ग्राम ढाबला में नवीन विद्युत उपकेंद्र 2.08 करोड़
– जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र भवन सीहोर 4.22 करोड़
– जनपद पंचायत भवन इछावर 5.25 करोड़
– 11 शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी लैब कुल 6.57 करोड़ शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button