Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीएम शिवराज का दिखा नया रूप, धोती-कुर्ता पहनकर किया चरण पादुका पूजन, मां की भक्ति में दिखे लीन

एक लाख से अधिक लोगोें की उपस्थिति में हुआ देवीलोक महोत्सव का मुख्य आयोजन

रेहटी। आमतौर पर कुर्ता-पायजामा, जैकेट, विशेेष आयोजनों या विदेश दौरों पर सूट एवं कभी-कभार पेंट-शर्ट पहनने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवीलोक महोेत्सव के मुख्य आयोजन एवं देवीलोक की आधारशिला के कार्यक्रम में एक अलग अंदाज मेें नजर आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धोती-कुर्ता पहनकर कार्यक्रम में शिरकत की एवं पूजा करके देवीलोक की आधारशिला रखी। इसके बाद जब वे मंच पर पहुंचे तोे उन्होंने यहां पर मठ, मंदिर, शक्तिपीठों के संतों पर फूलों की वर्षा की। मुुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत भी मां दुर्गा की स्तुति से शुरू की। आज वे पूरी तरह देवीलोक के आयोजन में मां दुर्गा एवं मां नर्मदा की भक्ति में रंगे नजर आए। इस अवसर पर उन्होेंने कहा कि उनका जन्म जैत में हुआ। जन्म देने वाली मां जैत में थी, लेकिन उन पर हमेशा से मां विजयासन एवं मां नर्मदा का आशीर्वाद भी रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार माता का भव्य देवीलोक उनके ही आशीर्वाद से बनवा रही है। मां का ही आशीर्वाद है जो उनकी सरकार ने बहनों के सम्मान और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई। उन्होंने नारियों के सम्मान को सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण और सम्मान के लिए लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
नौ देवी, 64 योगिनी होंगी स्थापित-
सीहोर जिले का सलकनपुर स्थित मां विजयासन देवी धाम देशभर में आस्था के एक बड़े केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में देवीलोक का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें देवी के नौ रूपों तथा 64 योगिनी को शास्त्रों में वर्णित कथाओं के साथ आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक निर्माण एवं विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। देवी लोक का निर्माण 200 करोड़ रुपए से अधिक की कार्ययोजना है। देवीलोक के निर्माण के पश्चात धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन पर आधारित आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा। देवी लोक में 64 योगिनी प्लाजा वृत्ताकार निर्मित किया जाएगा, जिसमें 64 योगिनियों के विभिन्न आयामों को म्यूरल के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। देवी के विभिन्न स्वरूपों को प्रदर्शित करने की इस कल्पना को मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट तथा उड़ीसा के हीरापुर से लिया गया है। मंदिर पहुंचने के पहले माता विजयासन देवी के नौ स्वरूपों को पृथक-पृथक म्यूरल के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। देवी के नौ स्वरूपों को कहानी तथा श्लोक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। मंदिर के मुख्य द्वार के पास सप्त मातृका को मूर्ति तथा म्यूरल आर्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। वेटिंग हॉल के टेरेस पर महाविद्या थीम पर मां काली, तारा, छिन्नमस्ता, सुंदरी, बगुला मातंगी, भुनेश्वरी, सिद्ध विद्या, भैरवी एवं धूमावती की झांकियां मूर्ति एवं म्यूरल आर्ट के रूप में प्रदर्शित की जाएंगी। माता विजयासन मंदिर के मुख्य द्वार को लाल पत्थरों से सौंदर्यीकरण कर मां दुर्गा के विभिन्न श्लोक म्यूरल एवं संकेतों से सुसज्जित किया जाएगा। सीढ़ी मार्ग के प्रारंभ में प्रवेश द्वार एवं सरोवर के मध्य एक भक्ति मार्ग के रूप में एक स्थान निर्मित किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा विद्युतीकरण इल्यूमिनेशन सुरक्षा की दृष्टि से पिए सिस्टम सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।

देवीलोेक महोेत्सव मेें शामिल हुए भाजपा नेता जसपाल अमीता अरोरा-
सीहोेर जिले के सलकनपुर में आयोजित देवीलोक महोत्सव के मुख्य आयोजन मेें सीहोेर केे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोेरा एवं नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अमीता अरोेरा भी शामिल हुए। वे कार्यक्रम मेें शामिल होने केे लिए अपने सैकड़ों समर्थकोें के साथ सीहोर से सलकनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होेंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनके मंत्रिमंडल के सदस्योें, भाजपा नेताओें केे साथ मंच भी साझा किया। कार्यक्रम के बाद श्री अरोरा एवं उनकी धर्मपत्नी अमीता अरोेरा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान एवं उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह चौैहान से भी मुलाकात की। जसपाल अरोरा ने कहा कि देवीलोक महोत्सव की भव्यता बताती हैै कि देवीलोक किस स्तर का बनेेगा। निश्चित ही देवीलोक महोेत्सव देश-दुनिया के लिए एक बेेहतर धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में जाना-पहचाना जाएगा। यहां पर धार्मिक गतिविधियोें के साथ ही अन्य गतिविधियोें कोे भी बढ़ावा मिलेगा। श्री अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश कोे कहां सेे कहां पहुंचा दिया है। पहले प्रदेश बीमारू राज्य था तोे आज प्रगतिशील राज्य होने के साथ-साथ देश-दुनिया मेें मध्यप्रदेश कोे एक अलग पहचान मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button