Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीएम, केंद्रीय कृषि मंत्री सीहोर के साथ किसानों को भी दे सकते हैं मूंग खरीदी की सौगात

सीहोर। सीहोर को एक बार फिर से करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है। इसके साथ ही उम्मीद है कि सीहोर जिले सहित प्रदेशभर के किसानों से सरकार मूंग खरीदी की भी मंच से घोषणा करे। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर पहुंचकर यहां आयोजित कार्यक्रम में 100 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसको लेकर तैयारियां की गर्इं हैं। सीएम एवं केंद्रीय मंत्री 7 जून को सीहोर स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज आॅफ एक्सीलेंस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं के अनेक हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान कर लाभान्वित भी करेंगे। इससे पहले कलेक्टर बालागुरू के. ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन, एसडीएम तन्मय वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मंच से हो सकती है मूंग खरीदी की घोषणा-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से सीहोर जिले में एक ही मंच पर उपस्थित रहेंगे। सीहोर जिला केंद्रीय कृषि मंत्री का गृह जिला भी है। इस समय किसानों की मूंग फसल निकल चुकी है और किसानों को समर्थन मूल्य का इंतजार है। वे सरकार की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं एवं पंजीयन की तैयारियों में हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ट्वीट करके खरीदी को हरी झंडी दे चुके हैं, लेकिन अब तक किसानों के पंजीयन शुरू नहीं हुए हैं। ऐसे में अब तक मूंग की सरकारी खरीदी पर असमंजस बना हुआ है। मूंग खरीदी को लेकर किसानों के संगठन लगातार मांग कर रहे हैं कि सरकार इसकी घोषणा करे तो वहीं कांग्रेस भी बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इसके बीच सीहोर जिले में होने जा रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसकी घोषणा कर सकते हैं।
स्थानीय नेताओं ने संभाला मोर्चा-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम को लेकर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा सहित अन्य नेताओं ने भी मोर्चा संभाला। नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा।
ये रहेगा सीएम एवं केंद्रीय मंत्री का दौरा-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 7 जून को भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12:50 बजे सीहोर पहुंचेंगे और सीहोर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 02:30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 जून को भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 01:20 बजे सीहोर पहुंचेंगे और सीहोर स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज आॅफ एक्सीलेंस में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान दोपहर 02:30 बजे इछावर के लिए प्रस्थान करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री दोपहर 3 बजे इछावर स्थित दशहरा मैदान पहुंचेंगे और विकसित कृषि संकल्प अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे इछावर से प्रस्थान कर भाउखेड़ी पहुंचेगे और कृषि चौपाल में शामिल होंगे। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शाम 5.20 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Prečítajte si naše najnovšie lifestylové tipy a triky, nové recepty pre kuchyňu a užitočné články o záhradkárčení. Získajte inšpiráciu a rady pre zlepšenie svojho života, zdravie a domácnosť. Rok 2025: Storočná záhada vyriešená - Čo sa vedci Ako nabrúsiť Ako znížiť Nebezpečenstvo leta: Ako postupovať Starostlivosť o melóny: Tajomstvo rýchleho dozrievania aj v severných oblastiach Skvelé tipy a triky pre každodenný život, jednoduché a chutné recepty a užitočné články o záhradkárčení. Sledujte náš web a naučte sa jednoduché a efektívne spôsoby, ako urobiť váš život jednoduchší a plný radosti!