कांग्रेस नेता प्रेमनारायण गुप्ता और केशव चौहान को मातृशोक

रेहटी। नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समाजसेवी प्रेमनारायण गुप्ता की माताजी चंपी बाई गुप्ता एवं पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केशव चौहान की माताजी फूला बाई पटेल का देवलोक गमन हो गया। इससे नगर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर भी दौड़ गई। स्वर्गीय चंपी बाई गुप्ता करीब 99 वर्ष की थीं एवं पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। इसी तरह फूला बाई पटेल भी लगभग 97 वर्ष की आयु में ईश्वर को प्राप्त हुईं। इनकी अंत्येष्टि में नगर सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।