Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

मंत्री वर्मा के यू.टर्न के बाद भी कांग्रेस का हल्ला बोल, आज सीहोर में प्रदर्शन

सीहोर। लाड़ली बहनों का नाम योजना से कटवाने की चेतावनी देने वाले राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बयान पर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि मंत्री ने अपने बयान पर खेद जताते हुए इसे यू.टर्न दे दिया है, लेकिन कांग्रेस इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए आर पार के मूड में है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज शनिवार दोपहर 12 बजे सीहोर में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बता दें चौतरफा घिरने के बाद राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने राजगढ़ में मीडिया से चर्चा के दौरान भावुक होते हुए कहा प्रदेश में मोहन यादव और देश में मोदी की सरकार है, ऐसे में कौन माई का लाल है जो लाड़ली बहनों का पैसा काटेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके शब्दों को तोड़ मरोडक़र पेश किया गया और उनका उद्देश्य केवल बहनों को आत्मनिर्भर बनाना था।
विवाद की जड़
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सीहोर के ग्राम धामंदा में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने मंच से कहा था कि यदि लाड़ली बहनें बुलाने पर सरकारी कार्यक्रमों में नहीं आती हैं, तो रिपोर्ट भेजकर उनका नाम योजना से कटवा दिया जाएगा। वीडियो वायरल होते ही विपक्ष ने इसे महिलाओं को धमकाने वाला बयान करार दिया।
आज सडक़ों पर उतरेगी कांग्रेस
मंत्री की सफाई को नाकाफी बताते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं का अधिकार है, कोई उपकार नहीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुजराती ने बताया कि महिला कांग्रेस के नेतृत्व में आज दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button