Newsनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश एवं बुधनी का विकास करना है: राजकुमार पटेल

बकतरा में आयोजित हुई कांग्रेस की सभा, नेताओं ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

बुधनी। कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाना है, क्योंकि मध्यप्रदेश सहित बुधनी का भी विकास करना है। अब तक विकास की बातें और वादे तो बहुत किए गए, लेकिन जमीन पर कुछ भी नजर नहीं आता है। कांग्रेस ने वचन पत्र में कई वचन दिए हैं। किसानों की कर्जमाफी की जाएगी, बिजली के बिल हाफ एवं माफ किए जाएंगे। कन्यादान योजना की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। ये सब लाभ तब ही मिलेंगे, जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी। इसके लिए आप सभी को मिलकर बुधनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताना है। ये बातें पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल ने कही। वे बुधनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ के समर्थन में बकतरा में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, कांग्रेस नेत्री एवं महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह तोमर, सुरेंद्र सिंह भाटी सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में बकतरा में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।

प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है: शोभा ओझा
बकतरा में आयोजित कांग्रेस की सभा को संबोेधित करते हुए महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि अब वक्त बदलाव का आ गया है। प्रदेश की जनता भी अब प्रदेश में बदलाव चाहती है। भाजपा सरकार की झूठे वायदों से अब हर कोई उकता गया है। भाजपा सरकार ने वादे एवं घोेषणाएं तो खूब की, लेकिन ये जमीन पर आज तक नहीं उतारी गई। अब कांग्रेस की सरकार से लोगों कोे उम्मीद है कि वह उनकेे जीवन में खुशहाली लाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में लाड़ली बेटियों के लिए योजना की घोषणा करते हुए एक लाख एक रूपए की राशि देने का वचन दिया है। महिलाओं के लिए योजना लाई जाएगी एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कराया जाएगा।

बुधनी की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं: विक्रम मस्ताल शर्मा
बकतरा में आयोजित हुई कांग्रेस की सभा को प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे तो बुधनी विधानसभा के युवाओें के लिए रोजगार चाहते हैं, किसानोें केे लिए सुविधाएं चाहते हैं, गरीबों का उत्थान चाहते हैं, महिलाओं को सशक्त बनाना चाहते हैं और इसके लिए ही उनके बीच में आशीर्वाद मांगने आए हैं। उन्होंने कहा कि बुधनी सहित प्रदेश की जनता के साथ अब तक जो छलावा किया गया है वह अब बर्दास्त नहीं होगा। कांग्रेस की सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने बकतरा में जनसंपर्क किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई तो वहीं ढोलबाजों के साथ में उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत, सत्कार भी किया गया। जनसंपर्क के दौरान उन्होेंने लोगोें से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की तो वहीं उनसे वादा भी किया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विकास की गंगा बहाई जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह तोमर, केशव चौहान सहित शाहगंज, बकतरा, बुधनी के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता सहित आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इन गांवों का किया दौरा-
कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने बकतरा में सभा के बाद सरदार नगर, डोबी, पिपलिया, हथनोरा सहित कई अन्य गांवों का दौरा किया। इसके बाद देर शाम शाहगंज में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnoge zdrave jedi so pripravljene hitreje kot težki obroki, saj sveža zelenjava in stročnice ne zahtevajo dolge priprave. Njihove možnosti je vredno podrobneje raziskati. ko ostane marmelada, spečemo Pri vlaganju mnogi uporabijo napačen kis Večina smetano stepa buča ni le za juho: strašljive Zakaj mora biti juha vroča? skrivnost sočnejših mesnih polpetov Najpogostejša napaka je, da pri kuhanju pretiravamo s soljo in maščobo. Okus lahko izboljšamo tudi z zelišči, limoninim sokom ter svežo zelenjavo, ki jedi dodajo hranljivost in prijetno svežino.