Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

कांग्रेस नेता मनीष सेठी ने नहीं छोड़ी पार्टी, अन्य नेता हुई भाजपाई

कांग्रेस नेता मनीष सेठी को लेकर उड़ाई गलत अफवाहें, सीहोर हलचल अपनी प्रकाशित खबर का खंडन करता है

सीहोर। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं को भाजपा ज्वाइन कराई जा रही है। इसी कड़ी में बुधनी विधानसभा के भैरूंदा के कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है। इस दौरान सीहोर हलचल द्वारा खबर चलाई गई थी कि भैरूंदा के कांग्रेस नेता मनीष सेठी ने भी भाजपा ज्वाईन की है, लेकिन सीहोर हलचल यह खंडन करता है कि कांग्रेस नेता मनीष सेठी ने कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ी है। वे पार्टी में अपने दायित्वों के साथ यथावत हैं और पार्टी की जिम्मेदारियों को पूरा कर रहे हैं। इसके अलावा भैरूंदा के कई कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने वाले भैरूंदा के कांग्रेस नेताओं में प्रमुख रूप से विशाल खंडेलवाल, संजय पटेल, राजकुमार यादव, निर्मल यादव सहित कई ऐसे नेताओं के नाम हैं, जिन्होंने भाजपा ज्वाईन की है।
लगातार छोड़ रहे पार्टी-
कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले कई नेता ऐसे हैं, जिनकी दो-दो पीढ़ियां कांग्रेस पार्टी की सेवा करने में खप गई, लेकिन अब वे पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। बुधनी विधानसभा के भी ऐसे कई नेता हैं, जिन्होंने जीवनभर से कांग्रेस पार्टी में रहकर राजनीति की, लेकिन अब वे पार्टी को छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।
सांसद, जिलाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष रहे मौजूद-
भैरूंदा के कांग्रेस नेताओं ने भोपाल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर भाजपा का दामन थामा। इस दौरान श्री चौहान ने उन्हें भाजपा का डुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई एवं स्वागत किया। इस दौरान विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद भैरूंदा के अध्यक्ष मारूति शिशिर सहित अन्य नेता, पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भैरूंदा के कई वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में और भी कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे।
ये बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती-
कांग्रेस कमेटी सीहोर के जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं पर व्यवसायिक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। ये खेल पूरे मध्यप्रदेश में चल रहा है। जिस तरह से भाजपा लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है, लोकतंत्र को खत्म कर रही है इसका जबाव हमारे प्रदेश की जनता जल्द ही देगी।
ये बोले विक्रम मस्ताल शर्मा-
कांग्रेस के युवा नेता एवं विधानसभा में प्रत्याशी रहे विक्रम मस्ताल शर्मा का कहना है कि जिस तरह से भाजपा कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर उन्हें भाजपा ज्वाइन करा रही है, ये उचित नहीं है। लोकतंत्र की हत्या करके भाजपा क्या साबित करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी ने देश को दिशा दी। आज जो भाजपा अपनी वाहवाही करा रही है, इसकी नींव रखने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया था। भाजपा के जो लोग ऐसा कर रहे हैं और जिन स्कूलों में पढ़े हैं उन स्कूलों को बनवाने का काम भी कांग्रेस की सरकार में हुआ था।
ये बोले कांग्रेस नेता मनीष सेठी –
कांग्रेस के कद्दावर एवं लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे कांग्रेस नेता मनीष सेठी ने कहा कि मेरे द्वारा कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन नहीं की गई है। मैं कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। मैं जीवनभर कांग्रेेस पार्टी की सेवा करता रहूंगा।
ये बोले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
भैरूंदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवीसिंह थारोल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेताओं पर दबाव डालकर उन्हें पार्टी ज्वाइन करवा रही है। स्वार्थ के वशीभूत कई नेता भी भाजपा में जा रहे हैं। ये सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button