
रेहटी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल की सहमति एवं महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर की अनुशंसा पर सलकनपुर ग्राम पंचायत की सरपंच एवं कांग्रेस नेत्री मंजू दायमा को जिला महिला कांग्रेस कमेटी में जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले में महिला कांग्रेस कमेटी को बल मिलेगा। मंजू दायमा सक्रियता के साथ में संगठन के कार्योें में हिस्सा लेती हैैं एवं वे ग्राम पंचायत सलकनपुर की सरपंच भी हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मंजू दायमा की नियुक्ति से उर्जा मिलेगी। मंजू दायमा की नियुक्ति पर उनके प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है।