Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

शिवराज के ‘गढ़’ में कांग्रेस की बड़ी घेराबंदी, तीन घंटे रुकेंगे पटवारी

सीहोर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्वाचन क्षेत्र बुधनी में कांग्रेस ने सत्ता पक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आगामी 28 अप्रैल को कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर बुधनी में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। इस किसान आक्रोश सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस सीधे तौर पर भाजपा के सबसे मजबूत किले में सेंध लगाने की तैयारी में है।
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस आंदोलन में प्रदेश के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगेगा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आने की भी प्रबल संभावना है।
जीतू पटवारी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कार्यक्रम तय हो गया है, वे सुबह 09.30 बजे भोपाल से बुधनी के लिए प्रस्थान कर सुबह 11 बजे बुधनी पहुंचेंगे, जहां महाराणा प्रताप चौराहा पर आयोजित किसान आक्रोश सत्याग्रह में शामिल होंगे। जबकि दोपहर 02 बजे बुधनी से भोपाल की ओर वापसी।
इन प्रमुख मुद्दों पर होगा घमासान
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार चुनाव के समय किए गए अपने वादों से मुकर गई है। आंदोलन में मुख्य रूप से ये मांगें उठाई जाएंगी, जिसमें चुनाव पूर्व वादा किया गया 2700 प्रति क्विंटल का भाव किसानों को तुरंत दिया जाए। केंद्रों पर बारदाने की कमी और तुलाई में हो रही देरी को दूर किया जाए। खेती की बढ़ती लागत के मुकाबले किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग।
सोती हुई सरकार को जगाएंगे
किसान नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान ने तीखा हमला बोलते हुए कहा आज किसान अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन सरकार केवल विज्ञापनों और उत्सवों में व्यस्त है। 28 अप्रैल का यह सत्याग्रह सोती हुई सरकार को जगाने का काम करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button