Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

आज महंगाई के खिलाफ सडक़ पर उतरेगी कांग्रेस

सीहोर। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और आसमान छूती महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहर घनश्याम यादव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में आज जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से महंगाई की शव यात्रा निकालकर अपना आक्रोश दर्ज कराएंगे।
जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि भाजपा सरकार की अपरिपक्व नीतियों के कारण आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से बिजली दरों में होने वाली अप्रत्याशित वृद्धि और गैस सिलेंडरों की किल्लत ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जिले में हालात इतने बदतर हैं कि गैस न मिलने के कारण चाय-नाश्ते की छोटी दुकानें बंद होने की कगार पर हैं, वहीं शादी वाले परिवारों और भंडारा समितियों के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है।
किसानों और छोटे व्यापारियों की अनदेखी का आरोप
राजीव गुजराती ने डीजल की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पारंपरिक रूप से किसानों को केन और ड्रम में मिलने वाला डीजल अब नहीं मिल पा रहा है, जिससे खेती-किसानी के कार्यों में बाधा आ रही है। पेट्रोल-डीजल की किल्लत और महंगाई ने समाज के हर वर्ग को प्रभावित किया है, लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद सोई हुई है।
कोतवाली चौराहे पर जुटेगी कांग्रेस
कांग्रेस के इस बड़े शक्ति प्रदर्शन को लेकर जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, समन्वय समिति के सदस्यों, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को एकजुट होने का आह्वान किया है। गुजराती ने बताया कि शाम 4 बजे कोतवाली चौराहा से शव यात्रा प्रारंभ होगी। गुजराती ने अपील की है कि भाजपा सरकार की विफलताओं और जनता के हक की लड़ाई लडऩे के लिए सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में साथियों सहित इस आंदोलन में शामिल हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdravi recepti zdijo precej skromni, a z malo domišljije hitro postanejo pisani, okusni in nasitni. To temo je vredno podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na Buča je odlična tudi za Večina uporabi preveč moke pri jabolčno-hruškovi šarlotki na videz preprosto, Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz kozarca Namesto cvrtja ali pečenja v pečici lahko izberete lažjo pripravo na pari, ki ohrani več okusa in hranil. Tako nastane preprost obrok, primeren za vsak dan, z malo maščobe in brez odvečnega zapletanja.