Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कांग्रेस का समाज कल्याण प्रकोष्ठ घर घर जाकर बताएगा पार्टी की उपलब्धियां

सीहोर। जिला कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। संगठन की कसावट और कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय में समाज कल्याण प्रकोष्ठ के द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग भार्गव सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ बलवीर सिंह तोमर द्वारा की गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में पहुंचे मध्यप्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शिवराज चंद्रोल, बलवीर सिंह चौहान सहित सीहोर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नईम नवाब, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयंत शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मध्यप्रदेश समाज कल्याण प्रकोष्ठ सीहोर जिला अध्यक्ष अकरम कुरैशी ने सभी पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मध्य प्रदेश समाज कल्याण प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने कहा कि मिशन 2023 में समाज कल्याण प्रकोष्ठ भी घर-घर जाकर नागरिकों को बताएगा कि कांग्रेस पार्टी ने देश-प्रदेश के लिए क्या किया है और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा कौन-कौन सी जनहितेषी योजनाएं चलाई गई थीं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजाराम बडे भाई ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केके रिछारिया, भगत तोमर, पंकज शर्मा, आसिफ अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti iniziano un blog pensando solo ai contenuti, trascurando struttura, tono e costanza. Eppure questi elementi fanno la differenza nel tempo, perciò vale la pena approfondire come costruire uno spazio personale davvero efficace. ignorare l'età biologica del cuore ignorare l'effetto degli spinaci sulla pressione Molti blog personali ricevono più visite dai motori di ricerca che dai social. Per questo conviene curare voce, struttura e ritmo, lasciando spazio a esperienze davvero proprie.