Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस सप्ताह के समापन पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सीहोर। एक से 7 नबंवर तक मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस सप्ताह मनाया गया। इस दौरान जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। मध्यप्रदेश स्थापना सप्ताह के अंतिम दिवस पर शासकीय चन्द्रशेखर आजाद महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में संगीतिका संगीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर स्थापना दिवस समापन के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत दिवस लाडली बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करने लाडली लक्ष्मी 2.0 योजना प्रारंभ की गई है, जिससे प्रदेश के बेटियां अब उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगी। इसके साथ ही मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेने पर भी फीस प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही है। कार्यक्रम में कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर सात दिवस तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें छात्र-छात्राओं ने जिलेभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ.-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान कलेक्टर ने सात दिनों तक आयोजित किए गए कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि सांस्कृति कार्यक्रमों में प्रतिभागिता करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान होने से निश्चित रूप से दूसरे प्रतिभागियों में भी आगे बढ़़ने की भावना पैदा होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करें। भविष्य में आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही सफलता की ओर बढ़ेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि मध्यप्रदेश की स्थापना से अब तक मध्यप्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में सबसे विकसित राज्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, koliko hrane ostane od prejšnjega dne. Iz takšnih ostankov lahko z nekaj domišljije pripravimo okusne in hranljive obroke, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih hladilnika Buča je odlična tudi Ko se po službi vrnemo lačni, je dobra ideja nadaljevati z jedjo, ki je pripravljena hitro in brez zapletov. Sveža zelenjava, stročnice in polnovredna žita v preprostih receptih poskrbijo za okus, sitost in dovolj energije.