Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

sehore news : भैरुंदा की दीपिका ने डल झील में फहराया परचम

- खेलो इंडिया वॉटर स्पोट्र्स फेस्टिवल में जीता रजत पदक

sehore news : सीहोर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित डल झील में आयोजित हुए (प्रथम खेलो इंडिया वॉटर स्पोट्र्स फेस्टिवल 2025) में सीहोर जिले की बेटी दीपिका ढ़ीमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
भैरूंदा तहसील के मंडी गांव की रहने वाली 15 वर्षीय कुमारी दीपिका ढ़ीमर ने अपनी साथी कुमारी प्रगति शर्मा के साथ क्याकिंग.केनोइंग के महिला वर्ग सी.2 500 मीटर स्पर्धा में यह रजत पदक जीता।
परिवार में है खेलों की परंपरा
यह उल्लेखनीय है कि दीपिका के परिवार में खेलों का एक समृद्ध इतिहास रहा है। उनकी बड़ी बहन कावेरी ढ़ीमर भी एक जानी-मानी वॉटर स्पोट्र्स खिलाड़ी हैं और उन्होंने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। दीपिका भी अपनी बहन की तरह कई बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।
21 से 23 तक चला आयोजन
खेलो इंडिया वॉटर स्पोट्र्स फेस्टिवल का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक किया गया था। प्रतियोगिता के अंतिम दिनए मध्य प्रदेश वॉटर स्पोट्र्स केनो स्लालोम और रोइंग अकादमी के खिलाडिय़ों ने कुल 11 पदक जीते, जिसमें 6 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button