Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

रेहटी में निकली विकास यात्रा, कार्तिकेय सिंह चौहान हुए शामिल

रेहटी। संत रविदास जयंती के अवसर पर शुरू हुई भाजपा की विकास यात्रा का क्रम लगातार जारी है। तीसरे दिन भी विकास यात्रा कई जगह निकली। बुदनी विधानसभा के रेहटी नगर में भी विकास यात्रा निकाली गई। इसमें युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान भी शामिल हुए। विकास यात्रा की शुरुआत मंडी गेट से हुई, जो पुराने बस स्टैंड से होते हुए नगर में घूमी। पुराने बस स्टैंड पर कार्तिकेय सिंह चौहान ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विकास यात्रा अब लगातार जारी रहेगी। विकास ही सरकार का एजेंडा है और अब लगातार हर क्षेत्र में विकास कार्य होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सबसे पहली प्राथमिकता हर तबके के लोगों का विकास ही है। विकास का यह पहिया पिछले 17 सालों से लगातार घूम रहा है और अब निरंतर घूमता रहेगा। इससे पहले रेहटी पहुंचे कार्तिकेय सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। विकास यात्रा के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई तो वहीं कन्या पूजन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, जनपद पंचायत बुदनी के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, रेहटी नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना मंडल, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजीव अर्चना शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनार सिंह चौहान, रामनारायण साहू, रामगोपाल टेलर, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष चेतन सिंह पटेल सहित नगर के भाजपा नेता, पदाधिकारी आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान कई हितग्राहियों को प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Защо трябва да отрязвате първите Какво се случва, ако почиствате микровълновата си печка само с 2025/10/17/Как да направим котлетите крехки: тайната съставка от професионалните готвачи Как да успокоим Защо не трябва да Защо да събираме Защо папагалът се нуждае от огледало в клетката: Защо не трябва да хвалите детето си за