Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी में 10 मार्च को लगेगा दिव्यांगता पहचान शिविर, बच्चों के बनेंगे प्रमाण पत्र

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों में दिव्यांगता की पहचान और उनकी मदद के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 10 मार्च को बुधनी जनपद पंचायत सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से स्क्रीनिंग शिविर लगाया जाएगा।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की समय पर पहचान करना और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र मौके पर ही तैयार करना है। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विशेषज्ञ डॉक्टर बच्चों की स्क्रीनिंग और जांच करेंगे। बुधनी के बाद 12 मार्च को शाहगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविरों के सफल संचालन के लिए जनपद सीईओ और नगर पालिका सीएमओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के संभावित दिव्यांग बच्चों को इन शिविरों में जरूर लाएं ताकि उनकी सही समय पर जांच हो सके और उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button