Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

दिव्यांगजन मन से दुर्बलता का भाव छोड़कर आत्मविश्वास के साथ प्रगतिपथ पर अग्रसर रहे : अखिलेश राय

प्रतिभाशाली दिव्यांगजनों का हुआ सम्मान, दिव्यांग कल्याण विकास परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम

सीहोर। बुधवार को प्रतिभाशाली दिव्यांगजनों का राय परिवार ने विशेष सम्मान किया। जिला दिव्यांग कल्याण विकास परिषद ने क्रिसेंट रिसोर्ट में दिव्यांग जागरुकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय और अरूणा सुदेश राय सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा देव चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण कुमार वास्तवार, प्रदेश प्रभारी कमलेश राठौर, जिलाध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह दांगी, विष्णु दांगी, उमा चौरसिया, गुलाब सिंह मेवाड़ा ने मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय और अरूणा सुदेश राय का पुष्प माला और गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। प्रतिभाशाली दिव्यांग महिला पुरूष बच्चों ने एक नृत्य, समूह नृत्य, गायन वादन, भाषण, कविता सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रतिभाशाली पचास से अधिक दिव्यांगजनों का राय परिवार के द्वारा शॉल, श्रीफल, स्मृति चिंह और सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
हमेशा सहयोग करेगा राय परिवार –
वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय ने कहा कि दिव्यांग भाई, बहनों, बच्चों को मन से दुर्बलता का भाव छोड़कर आत्मविश्वास के साथ प्रगतिपथ पर आगे बढ़ने की जरूरत है। अब तो सरकार भी दिव्यांगोंं की मदद कर रही है। दिव्यांगजनों की मांगों को भी सरकार तक विधायक जी के माध्यम से भेजेंगे और दिव्यांग कलाकारों को भी हर संभव मदद करेंगे। दिव्यांगों के मध्य अरूणा सुदेश राय ने कहा कि अब डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अब विकलांगता वरदान बन चुकी है। आप पढ़ लिखकर शिक्षित बने और अपने अधिकारों के लिए एक जुट रहे। उन्होंने कहा कि राय परिवार आपका हमेशा सहयोग करेगा।
सर्वे कराएं, पेंशन बढ़ाएं, रोजगार दिलाएं –
जिला दिव्यांग कल्याण विकास परिषद ने चार सूत्रीय मांगें बताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को वर्तमान में 600 रुपए पेंशन दी जा रही है। यह बढ़ती महगाई के अनुसार काफी कम है। इसको बढ़ाकर 5000 रुपए महिना किए जाने चाहिए। जिले में कितने दिव्यांग है उनका वर्गवार सर्वे कराकर उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उनको जॉब रोजगार प्रदान किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ की पात्रता में दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाए। फिर दिव्यांग वैवाहिक हो या अवैवाहिक सामान्य लाभ दिया जाए। दिव्यांगजनों की विशेष भर्ती अभियान को ऑनलाइन किया जाए।
इन दिव्यांगों ने की सहभागिता –
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पर्वत सिंह दांगी, हुकुुम सिंह मेवाड़ा, जया खनुजा, विलेश सूर्यवंशी, राजकमल सागर, देवराज प्रजापति, हरिद्वार सिंह, राधा गुर्जर, गोवर्धन प्रजापति, अंजना राठौर, अर्जुन मेवाड़ा, नरेश मेवाड़ा, बीएस भदोरिया सहित बड़ी संख्या में जिलेभर के दिव्यांगजन शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश राठौर ने किया और आभार सुखवेंद्र दांगी ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skvelé tipy a triky na zlepšenie vášho zdravia, šikovné nápady na domáce remeslá a výborné recepty na vývar z vašej záhrady. Čítajte užitočné články a buďte inšpirovaní pre všetky vaše potreby. Ako sa zbaviť buriny pomocou lepenky: jednoduchý trik pre Ako vyčistiť Kapets: je to rohož alebo nie a ako správne Ako pripraviť šťaveľ na zimu - jednoduchý Reálna hrozba: vodiči Rýchle čistenie jódu a zeleného Tri minútový životný trik: Ako ľahko ošúpať hory mladých Šetriacim doplnením jedného zložky sa spotreba Zakúpenie nového prstena - rady kňaza pre zničené Jeden čistiaci prostriedok, ktorý dokáže všetko Ako šetriť na komunálnych službách: tipy na úsporu vody Zaujímavé tipy a triky pre každodenný život, skvelé recepty a užitočné články o záhradníctve. Objavte najnovšie informácie a nápady, ktoré vám uľahčia každodenný život a pomôžu vám v kuchyni aj na záhrade.