Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर जिले के गांव-गांव में नशे का कारोबार, इधर नशामुक्ति के लिए मैराथन, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

सीहोर। एक तरफ सीहोर जिलेभर में जमकर नशे का कारोबार फलफूल रहा है। गांव-गांव में शराब, गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थों की जमकर बिक्री की जा रही है। नियमों को दरकिनार करके सीहोर जिलेभर में शराब की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। मुख्य मार्गों पर शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। गांव-गांव में गांजा बिक रहा है, अवैध शराब बिक रही है, किराना दुकानों से शराब बेची जा रही है। इधर सीहोर में नशामुक्ति के लिए मैराथन का आयोजन किया गया, जिसको कलेक्टर बालागुरू के. ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।
नशा मुक्त भारत अभियान एवं 26 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस को लेकर नशे एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता के उद्देश्य से सीहोर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर बालागुरू के. ने इस मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन दौड़ सीहोर स्थित आवासीय खेलकूद संस्थान से प्रारंभ हुई और इंग्लिशपुरा, कोतवाली चौराहा, बस स्टैंड होते हुए पुन: आवासीय खेलकूद संस्थान पर संपन्न हुई। इस मैराथन में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को तथा अन्य गतिविधियों के विजेता प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक महेश यादव ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान एवं 26 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के तहत 1 जून से 26 जून 2025 तक जिले में नशे के विरुद्ध अनेक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य न केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और इनसे बचाना है, बल्कि इस अभियान को नशे के खिलाफ एक जन आंदोलन का रूप देना है, ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़कर अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर तहसीलदार अर्पित मेहता, डीपीसी रमेशराम उईके, अंकिता ठाकुर सहित शिक्षकगण, विभिन्न कॉलेजों, स्कूलों तथा शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी शामिल हुए।
से प्रतिभागी रहे मैराथन दौड़ में अव्वल-
इस मैराथन दौड़ में बच्चों, युवाओं सहित सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और आमजन को नशे से बचने का संदेश दिया। मैराथन दौड़ में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में कार्तिक मालवीय ने प्रथम, शुभम पटेल ने द्वितीय तथा शुभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 18 वर्ष से कम आयु के महिला वर्ग में सोनिया परमार ने प्रथम, मनीषा धमतार ने द्वितीय तथा रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैराथन में 18 से 60 वर्ष के पुरुष वर्ग में राहुल मेवाड़ा ने प्रथम, अंकित मेवाड़ा द्वितीय और नरेंद्र ने तृतीय प्राप्त किया। इसी प्रकार 18 से 60 वर्ग आयु के महिला वर्ग में मेघना नाथ ने प्रथम, संजना ने द्वितीय तथा सलोनी मुक्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चार चरणों में आयोजित होगी जागरूकता गतिविधियां-
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में चार चरणों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत पहला चरण 1 जून से 7 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न खेल एवं भौतिक गतिविधियां जैसे मिनी मैराथन एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध दौड़, ड्रग फ्री खेल टूर्नामेंट (बॉलीबाल, फुटबाल), योगा एंड फिटनेस कैंप आदि आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार दूसरा चरण 8 जून से 14 जून तक चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न कला शिल्प गतिविधियां जैसे चित्रकला प्रतियोगिता, ग्राफिटी वाल फॉर एंटी ड्रग संदेश, स्ट्रीट प्लेस (नुक्कड़ नाटक) आदि आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत तीसरा चरण 15 जून से 21 जून तक चलाया जाएगा, जिसमें स्कूल एवं कॉलेज में जनजागरूकता सत्र, सेमीनार, वेबिनार, स्वस्थ हो चुके उपयोगकर्ता के साथ कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में चौथा चरण 22 जून से 26 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम जैसे शपथ, जागरूकता रैलियों, हस्ताक्षर अभियान, जन जागरूकता वाहन रैली, नुक्कड़ नाटक/फ़्लैश मॉब सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी और नागरिकों को जागरूक किया जाएगा, ताकि नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाय जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vytvořte chutná a zdravá jídla s našimi kuchařskými tajemstvími. Objevte nejlepší způsoby, jak využít suroviny z vašeho zahrádky a naučte se základy úspěšného zahradničení. Naše stránky vám poskytnou informace a tipy, které vám pomohou vytvořit perfektní prostředí pro pěstování plodin a květin. Sledujte nás a buďte inspirováni skvělými nápady. Fatální rodinná nespavost: Vše, co potřebujete vědět o Jak funguje dětská mysl: 7 emočních mechanismů, které Jak správně pečovat o maliník a získat hojnou úrodu: důležitá Jak správně skladovat jahody v lednici: několik užitečných Pět věcí, které by Chcete se dozvědět nejnovější tipy a triky pro zdravý životní styl? Navštivte náš web, kde najdete spoustu užitečných článků o kulinářství, životních hackech a zahradničení. Naučte se nové recepty, jak vytvořit úžasné pokrmy nebo získat užitečné rady pro pěstování zeleniny ve vaší zahradě. Sledujte nás pro inspiraci a motivaci k zdravému a plnohodnotnému životnímu stylu!