Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, निकलेगी राम बारात

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा के निवास पर हुई आयोजन को लेकर बैठक

सीहोर। प्रतिवर्षानुसार इस बार भी शहर में छावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में दशहरा पर्व धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। दशहरा पर्व को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री अरोरा ने कहा कि 30 वर्षों से लगातार दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी यह आयोजन अपनी भव्यता के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर हुई बैठक में आयोजन समिति अध्यक्ष आशीष गेहलोत को बनाया गया है तो वहीं राम बारात अध्यक्ष नीरज ताम्रकार एवं स्वागत अध्यक्ष आशीष गुप्ता को बनाया गया है। बैठक में दशहरा उत्सव को लेकर अन्य तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान अलग-अलग जिम्मेदारियाँ भी सौैंपी गईं। यहां बता दें कि भाजपा नेता श्री अरोरा के नेतृत्व में पिछले 30 वर्षों से सीहोर में छावनी दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नगर मेें चल समारोह निकाला जाता है। आयोजन को लेकर हुई बैैठक में पदाधिकारियों सहित भाजपा, कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए दशहरा उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इस साल भी कलाकारों के द्वारा भव्य रावण के पुतले का निर्माण कराने के साथ ही बाहर से रंग-बिरंगी आतिशबाजी मंगवाई जाएगी और मैदान पर युद्ध के पश्चात 71 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। इसको लेकर समिति के संरक्षक श्री अरोरा ने समिति का दूसरी बार भी अध्यक्ष आशीष गहलोत को बनाया है। श्री गहलोत पूर्व में भी अध्यक्ष थे, जिनके कार्यकाल में भव्य रूप से उत्साह मनाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.