Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : जमने लगी चुनावी बिसात, बनने लगे समीकरण

सीहोर में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर नेताओं की तैयारियां शुरू

सुमित शर्मा, सीहोर। 9425665690

जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष सहित पंचायत एवं निकाय चुनाव को लेकर नेताओं के बीच में समीकरण बनने लगे हैं। इस बार चुनाव को लेकर स्थितियां कुछ अलग नजर आ रही हैं। दरअसल 7 साल से अधिक समय के लंबे अंतराल बाद हो रहे पंचायत एवं निकाय चुनावों में इस बार जिला पंचायत सीहोर अध्यक्ष पद और नगर पालिका सीहोर अध्यक्ष पद अनारक्षित घोषित हुआ है। इसके लिए इस बार दावेदार भी बहुत हैं। इन पदों के लिए एक अनार-सौ बीमार जैसी स्थितियां निर्मित होना तय है। बहरहाल चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा एवं कांग्रेस नेताओं की चुनावी बिसात बिछने लगी है। वे अपने-अपने समीकरण पर काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की राजनीति यूं तो भाजपा-कांग्रेस के बीच ही चलती है, लेकिन भाजपा नेताओं के सीहोर में अलग-अलग खेमे हैं। इन अलग-अलग खेमों में बटी भाजपा के लिए चुनावी राह आसान तो है, लेकिन किस खेमे को जीत मिलेगी और कौन सा खेमा बाजी मारेगा यह तो चुनाव नतीजों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, लेकिन उससे पहले दाव-पेंच शुरू हो गए हैं। इधर कांग्रेस के अंदरखानों में भी चुनावी तैयारियों को लेकर समीकरण बनने लगे हैं। जिला पंचायत के 17 वार्डों को लेकर ज्यादा मशक्कत हो रही है। भाजपा नेता अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के सामने प्रत्याशी चयन को लेकर कवायद कर रहे हैं। कौन उम्मीदवार किस वार्ड से जीतेगा, इसको लेकर भी बैठकें करके समीकरण बनाए जा रहे हैं, ताकि 6 जून से पहले नामांकन पत्र दाखिल किया जा सके।
किसके सर पर होगा ताज?
सीहोर जिला पंचायत का पद अनारक्षित है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चयन जिला पंचायत के 17 वार्डों से चुनकर आने वाले सदस्यों द्वारा किया जाएगा। इस बार आरक्षण में ज्यादातर वार्ड भी अनारक्षित घोषित हुए हैं। इससे यह तो साफ है कि सभी वार्डों में जहां भाजपा-कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मैदान में होंगे तो वहीं निर्दलीय भी अपनी किस्मत आजमाएंगे। निर्दलीय चुनकर आने वाले सदस्य भाजपा-कांग्रेस का गणित बिगाड़ेंगे। जिला पंचायत के 17 वार्डों में वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित, वार्ड 2 अनारक्षित, वार्ड 3 अनारक्षित महिला, वार्ड 4 अनारक्षित महिला, वार्ड 5 ओबीसी महिला, वार्ड 6 अनारक्षित, वार्ड 7 एससी महिला, वार्ड 8 एससी, वार्ड 9 एससी, वार्ड 10 एससी महिला, वार्ड 11 अनारक्षित, वार्ड 12 एसटी महिला, वार्ड 13 ओबीसी, वार्ड 14 अनारक्षित महिला, वार्ड 15 एसटी, वार्ड 16 अनारक्षित महिला और वार्ड क्रमांक 17 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ है। अब इन अनारक्षित वार्डों में तो उम्मीदवारों की भरमार रहेगी, लेकिन एससी-एसटी के लिए आरक्षित वार्डों में गिने-चुने प्रतिद्वंद्वियों के बीच मुकाबला होगा। ऐसे में अध्यक्ष पद को लेकर कड़ी मशक्कत भी होगी।
कौन बनेगा नगर का सरताज?
सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष पद हमेशा सुर्खियों में रहता है। नगर पालिका अध्यक्ष बनने के लिए नेता ऐड़ी-चोंटी का जोर लगाते हैं। सीहोर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में अमीता जसपाल अरोरा प्रमुख हैं। वे पहले भी यहां पर अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके अलावा अन्य भाजपा नेता भी इस पद के लिए दावेदारी पेश करते रहे हैं। कांग्रेस का खेमा भी यहां के लिए बेहद सक्रिय रहता है, लेकिन इस बार सारा दारोमदार वार्ड पार्षदों पर रहेगा, क्योंकि अध्यक्ष पद का चुनाव वार्ड पार्षदों को करना है। ऐसे में जिस पार्टी के पार्षद जीतकर आएंगे उसी पार्टी का पलड़ा भारी रहेगा। अब भाजपा एवं कांग्रेस नेता ऐसे चेहरों को खोज रहे हैं, जो अपने-अपने वार्डों में चुनाव जीतकर उन्हें अध्यक्ष बनवा सकें। हालांकि कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में उतरेंगे और वे कहीं न कहीं पार्टियों का गणित बिगाड़ेंगे।
नगर परिषदों में भी बनेगी घमासान की स्थिति-
सीहोर नगर पालिका के अलावा आष्टा नगर पालिका सहित सीहोर जिले की 7 नगर परिषदों में भी इस बार जमकर चुनावी घमासान होगा। आष्टा नगर पालिका अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। इसके अलावा नगर परिषद शाहगंज अनारक्षित महिला, नगर परिषद बुधनी अनारक्षित, नगर परिषद रेहटी अनारक्षित, नगर परिषद नसरुल्लागंज अनारक्षित, नगर परिषद इछावर अनारक्षित, नगर परिषद कोठरी अनारक्षित महिला और नगर परिषद जावर भी अनारक्षित घोषित हुआ है। ऐसी स्थिति में नगर परिषदों में भी अध्यक्ष पद के दावेदारों में घमासान होना तय है। फिलहाल भाजपा एवं कांग्रेस नेता समीकरण तय कर रहे हैं कि किस वार्ड से कौन सा उम्मीदवार उनके लिए लाभदायक होगा और चुनाव जीतकर पलड़ा भारी करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte jedinečné tipy a triky pro efektivní využití a údržbu vašeho zahrady. Objevte nejlepší recepty a kulinářské nápady pro skvělé pokrmy ze sezonních plodin. Čtěte zajímavé články o tom, jak využít svůj ovoce a zeleninu plně pro zdravý životní styl. Jak rychlé Jak pěstovat máty na okenním Jak se zbavit zápachu ryb v kuchyni: osvědčené Obvinujeme druhé: Jak vnější locus kontroly brání osobní 5 skrytých důvodů, které nejsou jen Vyzkoušejte tyto skvělé tipy a triky pro zlepšení vašeho každodenního života! Na našem webu najdete užitečné články o vaření, zahradničení a mnoho dalšího. Nechte se inspirovat naší rozmanitou kolekcí užitečných rad a nápadů pro váš domov a zahradu.