Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

हर घर तिरंगा अभियान, घर-घर मनेगी खुशियां…

रेहटी। देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर में तिरंगा फहराया जाएगा तो वहीं खुशियां मनाई जाएगी। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिले एवं मंडल स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में गत दिवस भाजपा मंडल सलकनपुर के भाजपा कार्यालय रेहटी में तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान को मंडल स्तर पर उमंग और उत्साह से मनाने के लिए रणनीति बनाई गई। इससे पहले बैठक का विधिवत शुभारंभ भारत माता एवं भाजपा के पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ताओं से सेल्फी खींचकर हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर अपलोड करने की अपील की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी एवं सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, अभियान के सहप्रभारी जितेंद्र गौड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि 10 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 16 अगस्त को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि प्रत्येक बूथ पर मनाई जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, वरिष्ठ नेता अनार सिंह चौहान, गजराज सिंह पटेल, अरविंद दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, रिखीराम यादव, जगदीश नाविक, शिवनंदन ठाकुर, पुरुषोत्तम यादव, प्रदीप पटेरिया, सुनील गौर, अब्दुल्ला खान, पुरूषोतम यादव, प्रखर नायक, रामगोविन्द तिवारी, राहुल गौर, जतिन सोनी, विनीत महेश्वरी, ओमप्रकाश महेश्वरी, भरत चौहान, सावित्री चौहान, हेमलता वंशकार, सुनीता यादव, चंदा दायमा, तुलसा यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, पार्षद गण, सरपंच, बूथ अध्यक्ष सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina, controllando il telefono, si incontrano blog personali capaci di raccontare esperienze comuni con una voce autentica. Per capire come nascono e si sviluppano, vale la pena approfondire il tema. macchie sulle gambe, la Il dettaglio che elimina ignorare il calo Tra diagnosi e cure, il morbo dimenticato un dettaglio dell'avena sulla pressione I consigli con l'autunno, i tappi aiutano le piante sembra bastare un'aggiunta contro la demenza I cetrioli fanno più che idratare Ogni mattina, mentre il caffè sale, nasce qualche idea da annotare. Un blog personale serve proprio a questo: raccogliere pensieri, passioni e piccole storie con naturalezza.