Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रक्षाबंधन पर बुझ गया घर का चिराग, बुधनी के रामनगर में भीषण सडक़ हादसा, 23 वर्षीय युवक की मौत

सीहोर। एक तरफ जहां पूरे जिले में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, वहीं बुधनी क्षेत्र में घटे एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया। शुक्रवार को बुधनी थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भीषण आमने-सामने की भिड़ंत में 23 वर्षीय सत्यम बरखने की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम पिता सरदार बरखने निवासी ग्राम खैरी सिलगेना तहसील बुधनी, मोटरसाइकिल से अपने गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम रामनगर के पास सामने से आ रहे अर्जुन पिता चैन सिंह भिलाला 28 वर्ष निवासी ग्राम भडक़ुल तहसील रेहटी की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भयावह थी कि दोनों चालक उछलकर सडक़ पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। बुधनी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बुधनी पहुंचाया। हालांकि चोटें अत्यधिक गंभीर होने के कारण सत्यम बरखने ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल अर्जुन भिलाला की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है।
राखी के दिन उजड़ गईं बहन की खुशियां
पर्व के दिन सत्यम की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिस घर में बहनें भाई के स्वागत और राखी बांधने की तैयारियां कर रही थींए वहां सत्यम की मौत की खबर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। बुधनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.