Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले एएसआई भवानी सिंह सिकरवार को दी विदाई पार्टी

- सलकनपुर चौकी प्रभारी रहे हैं एएसआई भवानी सिंह सिकरवार

रेहटी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे रेहटी थाने में पदस्थ एएसआई एवं सलकनपुर चौकी प्रभारी रहे भवानी सिंह सिकरवार को लोगों ने अद्भुत विदाई पार्टी दी। संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी पुलिसकर्मी को ऐसी विदाई पार्टी दी होगी। पिछले दिनों एएसआई भवानी सिंह सिकरवार का सिलेक्शन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के लिए हुआ है। वे अब जल्द ही यहां पर अपनी आमद भी देंगे। इससे पहले सलकनपुर में उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में जहां क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, पत्रकार, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग पहुंचे तो वहीं क्षेत्र के प्रसिद्ध मजिस्ट्रेट बाबा एवं अन्य संत भी यहां पहुंचे। संतों से एएसआई भवानी सिंह सिकरवार ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वे कई बार भावुक हुए एवं उन्होंने अपनी दिली इच्छा जाहिर करते हुए रेहटी क्षेत्र में ही बसने की बात भी कही। इस मौके पर लोगों ने उनका फूलमाला पहनाकर, शाल, श्रीफल, गुलदस्ता भेंटकर स्वागत भी किया। इस दौरान सलकनपुर में पदस्थ नवनियुक्त चौकी प्रभारी एसआई भावना यादव को भी सम्मानित किया गया।
एटीएस इकाई में भी पदस्थ रहे हैं –
रेहटी थाने में पदस्थ एएसआई भवानी सिंह सिकरवार भोपाल में एटीएस इकाई में भी पदस्थ रहे हैं। मध्यप्रदेश में दस्यु गिरोह एवं नक्सलियों का जमकर आतंक था। ग्वालियर-चंबल अंचल दस्युओं की चपेट में था। बालाघाट सहित कई जिलों में जमकर नक्सल गतिविधियां थीं। इस दौरान तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने दस्यु एवं नक्सलियों को लेकर अभियान चलाया था। इसके लिए स्पेशल टीमें बनाई गईं। इन टीमों में भवानी सिंह सिकरवार भी शामिल रहे हैं। उन्होंने ग्वालियर-चंबल अंचल में दस्यु अभियान के साथ ही नक्सलियों के लिए चलाए गए अभियान में भी बेहतर एवं प्रशंसनीय कार्य किया। इसके लिए पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना ने उन्हें अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.