Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

अब किसानों का मूंग खरीदी को लेकर रेहटी में घेरा डालो आंदोलन, 2 हजार ट्रेक्टरों के साथ जुटेंगे अन्नदाता

- किसान सभा वं धरना प्रदर्शन भी होगा, गांव-गांव जाकर किसानों को दिए जा रहे आमंत्रण

सीहोर। जिले के किसान मूंग खरीदी को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब किसानों का आंदोलन बुधनी विधानसभा की रेहटी तहसील मुख्यालय पर होने जा रहा है। किसान स्वराज संगठन के नेतृत्व में 15 जुलाई को रेहटी स्थित कृषि उपज मंडी में 2 हजार ट्रेक्टरों के साथ किसान जुटेंगे। आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा किसानों की सहभागिता हो, इसके लिए गांव-गांव जाकर उन्हें आमंत्रण दिया जा रहा है। इससे पहले किसान स्वराज संगठन के नेतृत्व में किसानों ने भैरूंदा में बड़ा आंदोलन किया था। यहां भी हजारों की संख्या में ट्रेक्टरों एवं हारर्वेस्टर के साथ किसान जुटे थे। किसानों ने एडीएम ब्रजेश सक्सेना के आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया था, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से मूंग खरीदी को लेकर किसी भी तरह के कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इसके लिए किसानों ने अब रेहटी तहसील मुख्यालय पर आंदोलन करने की रणनीति तैयार की है। इससे पहले किसानों ने रेहटी कृषि उपज मंडी में एकत्रित होकर आंदोलन को लेकर रणनीति भी बनाई। किसान स्वराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह जाट ने बताया कि हम किसानों के अधिकारों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेेकिन शासन-प्रशासन द्वारा लगातार किसानों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। हमारी मांग है कि मूंग की खरीदी जल्द शुरू करते हुए किसानों का शत-प्रतिशत मूंग खरीदा जाए। अब किसान स्वराज संगठन के नेतृत्व में हजारों किसान रेहटी में भी जुटेंगे। इस बार हमारी लड़ाई आर-पार की है।
ये है किसानों की प्रमुख मांगें-
– मूंग उपार्जन नीति में संशोधन कर 100 प्रतिशत मूंग की खरीदी की जाए।
– खाद के लिए शुरू की गई ई-केवाईसी व्यवस्था समाप्त कर किसानों की सुविधा के अनुसार पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए।
– आगामी खरीफ सीजन में धान, मक्का, सोयाबीन की खरीदी एमएसपी पर की जाए एवं किसान भावांतर योजना को बंद किया जाए।
– आंवलीघाट से पाइपलाइन के द्वारा पानी लिफ्ट करके झोलियापुर बैराज में पानी डलवाया जाए, ताकि किसानों को गर्मी में भी पानी मिल सके।
– इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन एवं हाईवे भू-अर्जन में समस्त किसानों को उनकी संपत्तियों का चार गुना मुआवजा दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button