केंद्रीय कृषि मंत्री के गढ़ में किसानों का हल्ला बोल… भावांतर योजना का विरोध

सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश में 17 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी विधानसभा के भैरुंदा में किसानों ने एक बार फिर से ट्रैक्टर रैली निकालकर हल्ला बोला है तो वहीं आने वाले समय में सरकार को आगाह भी किया है। दरअसल किसान अपनी खराब हुई फसलों के सर्वे, एमएसपी पर फसलें खरीदने सहित कई अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अमल नहीं होना चिंता जनक है। अब किसान आर-पार के मूड में है।
किसानों के इस हल्ला बोल को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। किसान स्वराज संगठन के तत्वधान में 500 ट्रैक्टर व 2 हार्वेस्टर के साथ नगर में हजारों किसानों ने आक्रोश रैली निकलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आक्रोश रैली नगर की कृषि ऊपज मण्डी से 1 बजे प्रारम्भ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए पुन: कृषि ऊपज मण्डी पहुंची। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम सुधीर कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विशाल ट्रैक्टर वाहन रैली का सामाजिक संगठनों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया तो वहीं कांग्रेस ने भी दुर्गा मंदिर चौराहा पर रैली पर फूल बरसाए। इस दौरान प्रदेश सचिव व युवा कांग्रेस प्रभारी विक्रम मस्ताल शर्मा के नेतृत्व में तीनों ब्लाक भैरूंदा, गोपालपुर, लाडक़ई के मंडलम अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया।
रैली में शामिल रहे हार्वेस्टर-ट्रेक्टर
किसान स्वराज संगठन के तत्वधान में 500 ट्रैक्टर व 2 हार्वेस्टर के साथ नगर में किसानों ने आक्रोश रैली निकलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यह किसान आक्रोश रैली नगर की कृषि ऊपज मण्डी से एक बजे प्रारम्भ हो कर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुन: कृषि उपज मण्डी पहुंची। मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषिमंत्री के नाम किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम सुधीर कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान विशाल ट्रैक्टर वाहन रैली का सामाजिक संगठनों ने फूलों की वर्षाकर स्वागत किया तो वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं ने भी दुर्गा मंदिर चौराहा पर रैली का फूलों से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव व युवा कांग्रेस प्रभारी विक्रम मस्ताल शर्मा के नेतृत्व में तीनों ब्लाक भैरूंदा, गोपालपुर, लाडक़ई के मंडलम अध्यक्ष द्द्वारा स्वागत किया गया।
किसान बोले, चौपट हो गई फसल
भैरुंदा तहसील के किसानों का आक्रोश सडक़ों पर दिखाई दिया। किसान स्वराज संगठन के तत्वावधान में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के किसान ट्रैक्टरों के साथ कृषि ऊपज मण्डी पहुंचे, जहां से नगर की सडक़ों पर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है, सरकार की बीमा राशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। वहीं सीहोर जिले के किसानों को राहत राशि नहीं मिलना किसानों के साथ छल किया गया है। किसानों का कहना प्रदेश सरकार ने हरदा, देवास, शाजापुर सहित अन्य जिलों के प्रभावित किसानों के खाते में राहत राशि डाली, लेकिन सीहोर जिले के किसानों वंचित कर दिया। इससे किसानों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
सरकार भावांतर योजना को समाप्त करें
किसानों की प्रमुख मांगों में अतिवृष्टिए कीट और वायरस से नष्ट हुई फसलों का तत्काल सर्वे कर मुआवजा प्रदान करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, भावांतर योजना को समाप्त कर सभी फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करने व 2018 के भावांतर की बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की गई। किसान संघ का कहना है कि प्रत्येक पंचायत स्तर पर डीएपी तथा यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके अलावा मक्का की खरीदी एसपी (समर्थन मूल्य) पर करने, भूमि अधिग्रहण बल के मामलों में उचित मुआवजा देने और बिजली विभाग द्वारा किसानों पर बनाए गए कथित झूठे प्रकरणों को समाप्त करने की मांग की
चेतावनी: भोपाल में करेंगे हल्ला बोल
भैरूंदा तहसील में आक्रोश रैली निकाली गई और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, वहीं किसान स्वराज संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा किसानों की मांगों पर सरकार जल्द ही निराकरण करेए अगर मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन ओर धरना प्रदर्शन करेंगे। कृषि संकट लगातार गहराता जा रहा है, सरकार केवल योजनाओं के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। भैरूंदा की सडक़ों पर किसानों की इस आक्रोश ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुएं साफ संकेत दिया है, अब अन्नदाता चुप नहीं रहेगा। इधर किसान स्वराज संगठन के पदाधिकारियों ने भी बताया सरकार किसानों की मांगों को जलद ही पूरा करे। किसानों की मांगे पूरी नहीं होती है तो आगामी समय में मध्यप्रदेश के सभी संगठनों के साथ मिलकर भोपाल की सडक़ों पर चक्काजाम व धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान किसान स्वराज संगठन के पदाधिकारियों के साथ भैरुंदा एसडीएम सुधीर कुशवाहा, तहसीलदार सौरभ शर्मा, एसडीओपी रोशन कुमार जैन, थाना प्रभारी घनश्याम सिंह दांगीए सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।