तहसील चौराहे पर एलएनसीटी कॉलेज की बस में लगी आग

सीहोर। जिला मुख्यालय के व्यस्ततम क्षेत्र तहसील चौराहे पर आज (शनिवार) शाम उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब वहां खड़ी एलएनसीटी कॉलेज की एक पीले रंग की बस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों और राहगीरों की मुस्तैदी तथा दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तहसील चौराहे पर खड़ी हुई थी, तभी अचानक उसके निचले हिस्से ;इंजन क्षेत्रद्ध से धुएं के साथ आग की तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते जलता हुआ ईंधन सडक़ पर बहने लगाए जिससे आसपास मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया और क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने दिखाई सूझबूझ
घटना घटते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने बिना समय गंवाए सूझबूझ का परिचय दिया। लोगों ने तुरंत पानी का इंतजाम कर बस के निचले हिस्से पर डालना शुरू कर दिया। स्थानीय नागरिकों के इस प्रयास की वजह से आग पूरी बस में फैलने से बच गई और बड़ा नुकसान होने से रुक गया।
ईंधन रिसाव की आशंका
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट या ईंधन का रिसाव माना जा रहा है। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version