Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सलकनपुर के सीढ़ी मार्ग पर आग लगी, सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी, संभाला मोर्चा, बड़ी घटना होने से बची

रेहटी। रेहटी तहसील के प्रसिद्ध मां बिजासन धाम सलकनपुर में देर शाम सीढ़ी मार्ग पर आग लग गई। इसकी सूचना जैसे ही अधिकारियों के पास पहुंची इसके तुरंत बाद अफसरों ने सलकनपुर पहुंचकर मोर्चा संभाला। एसडीएम बुधनी राधेश्याम बघेल, एसडीओपी शशांक गुर्जर, रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे, तहसीलदार भूपेंद्र कैलासिया, नायब तहसीलदार युगविजय सिंह यादव, सलकनपुर चौकी प्रभारी भवानी सिंह सिकरवार सहित अन्य अमले ने पहुंचकर स्थिति संभाली। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। करीब 2-3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि आग से करीब 7-8 दुकानें जलकर खाक हो गई। आग की सूचना के बाद रेहटी, बुधनी से दमकलें भी आग बुझाने के लिए पहुंची। इससे पहले स्थानीय व्यापारी दुकानों की आग बुझाने में जुटे गए थे।
सीढ़ी मार्ग की दुकानों में लगी थी आग –
जानकारी के अनुसार सलकनपुर में सीढ़ी मार्ग पर ऊपर से लेकर नीचे तक बड़ी संख्या में दुकानें बनी हुई हैं। इन्हीं दुकानों में शुक्रवार को देर शाम आग लग गई। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इस आगजनी में कई दुकान जल गई हैं। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि यूं तो यहां पर आगजनी की घटनाएं हमेशा होती रहती है। इसका कारण भी कहीं न कहीं लापरवाही रहता है। सीढ़ी मार्ग पर आग लगने के बाद वहां पर दमकलों का पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। इसके कारण आग कई बार बेकाबू हो जाती है। शुक्रवार को लगी आग में दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया है। इसमें व्यापारियों का ज्यादा नुकसान होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un plat de café paraît souvent simple, mais ses secrets se cachent dans les détails. Le sujet mérite d'être exploré plus attentivement. on oublie souvent farine et huile un pâté fruité à cuisson maîtrisée le petit geste pour une à première vue, où mettre pizza blanche aux champignons et parmesan Vu de l'extérieur, une recette de café paraît simple ; en cuisine, tout se joue pourtant dans les gestes, les temps de repos et l'équilibre des saveurs.