Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में कोहरे का सितम, ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ‘ब्रेक’ मालवा एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट

सीहोर। मौसम के बदले मिजाज और घने कोहरे ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। उत्तर भारत से आने वाले कोहरे का असर अब सीहोर स्टेशन पर भी साफ नजर आ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली और उत्तर भारत की ओर से आने वाली प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचीं, जिससे कड़ाके की ठंड में यात्रियों को स्टेशन पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सीहोर आने वाली ट्रेनों के समय में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। प्रमुख रूप से नर्मदा एक्सप्रेस जिसका सीहोर आने का निर्धारित समय तडक़े 4.49 बजे है, वह करीब आधे घंटे की देरी से 5.16 बजे स्टेशन पहुंची। इसी तरह मालवा एक्सप्रेस सुबह 8.38 बजे आने वाली यह ट्रेन करीब ढाई घंटे की देरी से 10.53 बजे सीहोर पहुंची।
शुक्रवार सुबह सीहोर सहित आसपास के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी कम होने से सडक़ और रेल यातायात दोनों प्रभावित हुए। हालांकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरन बरकरार रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Пошаговые рецепты, полезные советы и жизненные хаки для удобной жизни – всё это вы найдете на нашем сайте. Мы всегда готовы поделиться самыми вкусными рецептами, интересными идеями для дома, а также полезными статьями о выращивании овощей и фруктов на вашем собственном огороде. Присоединяйтесь к нам и узнавайте много нового каждый день! Как понимание Получите полезные советы и лайфхаки для улучшения вашей повседневной жизни, от кулинарных рецептов до советов по уходу за огородом. Узнайте, как сделать свою жизнь проще и уютнее, благодаря нашим полезным статьям и советам.