Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, फल दुकानों और भगवती पैलेस से पनीर के नमूने लिए, जांच के लिए भेजे लैब

सीहोर। आम नागरिकों को शुद्ध, ताजा और मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने आष्टा क्षेत्र में कार्रवाई की है। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशों पर अमल करते हुए विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया और फल व पनीर के सैंपल एकत्र किए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बंसल की अगुवाई में टीम ने पुराना बस स्टैंड, जुम्मापुरा और कन्नौद रोड स्थित दुकानों पर दबिश दी। इस दौरान एसएस एंड संस फूट्स सप्लायर पुराना बस स्टैंड से केले का नमूना, एसएन फ्रूट मर्चेंट जुम्मापुरा से केले का नमूना, एमएम फ्रूट मर्चेंट पुराना बस स्टैंड से पपीते और सेब के नमूने, भगवती पैलेस कन्नौद रोड से पनीर का नमूने लिए गए हैं।
लैब रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि एकत्र किए गए सभी खाद्य नमूनों को सील कर परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी सैंपल में मिलावट या मानकों में कमी पाई जाती है तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button