Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

नांदनेर से नाव में बैठकर आते थे जुआरी, नर्मदा किनारे चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, देखकर भागे आरोपी

सीहोर। नर्मदा नदी के किनारे दो जिलों की सीमाओं का फायदा उठाकर चल रहे अवैध जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस ने पहली बार संयुक्त कार्रवाई की है। सीहोर जिले के नांदनेर और नर्मदापुरम जिले की सीमा पर चल रहे इस जुए के फड़ पर माखननगर और शाहगंज थाने की टीमों ने दबिश दी। पुलिस को अपनी ओर आते देख जुआरियों में हडक़ंप मच गया और भगदड़ मच गई। खास बात यह है कि इस अवैध खेल के संचालन में नांदनेर का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जा रहा था।
बता दें पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही जुआरी अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। कुछ लोग नाव में बैठकर भागे तो कुछ ने घबराहट में नदी में ही छलांग लगा दी ताकि तैरकर दूसरी ओर जा सकें। हालांकि नदी के तेज बहाव और खतरनाक रास्ते को देखते हुए पुलिस ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनका पीछा नहीं किया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर गोताखोरों को भी साथ रखा था, ताकि कोई अनहोनी न हो। अंतत: सभी आरोपी एक नाव के जरिए नदी पार कर फरार होने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस ने मौके से नाव और ताश की गद्दी जब्त कर ली तथा जुए के फड़ पर लगाए गए टेंट और दरी को आग के हवाले कर नष्ट कर दिया।

नांदनेर से ऐसे चलता था पूरा नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि जुआ खेलने वाले शातिर लोग सीहोर जिले के नांदनेर और नर्मदापुरम के आमखेड़ी खदान ढाना क्षेत्र के पास का इलाका चुनते थे। सुरक्षा और गोपनीयता इतनी कड़ी थी कि जुआ खेलने आने वाले लोगों की गाडिय़ां मौके से 5 से 7 किलोमीटर दूर ही खड़ी करा दी जाती थीं। इसके बाद जुआरियों को ट्रैक्टरों के माध्यम से नदी के किनारे तक लाया जाता था और फिर वहां से वे नाव में बैठकर मुख्य जुए के फड़ तक पहुंचते थे। इस जगह पर जुआरियों को मोबाइल फन इस्तेमाल करने की भी इजाजत नहीं होती थी। दुर्गम और नदी का इलाका होने के कारण पुलिस कभी इस ठिकाने तक नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन इस बार संयुक्त ऑपरेशन ने इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया।
दोनों जिलों की पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन
नर्मदापुरम एसपी सांई कृष्णा एस. थोटा को लगातार नर्मदा किनारे अवैध जुआ फड़ संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद उन्होंने सीहोर पुलिस से समन्वय स्थापित कर एक साझा रणनीति बनाई। सोहागपुर एसडीओपी अरविंद शाह के मार्गदर्शन में माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर और शाहगंज थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

4 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 12 को नोटिस
पुलिस ने इस मामले में कड़ाई दिखाते हुए चार मुख्य आरोपियों पलटा उर्फ वीरेंद्र, बुद्धा मीना, विनीत गोस्वामी और सतीश अहिरवार के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इसके अलावा जुआरियों को नाव, ट्रैक्टर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले 12 लोगों (माखननगर, शाहगंज और नसीराबाद क्षेत्र के निवासी) को नोटिस जारी किए गए हैं। जिन लोगों के पते पर वे नहीं मिले, उनके परिजनों को नोटिस तामील कराकर घरों पर चस्पा किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les amis conseillent souvent leurs recettes favorites, mais elles ne réussissent pas toujours. Mieux vaut explorer le sujet pour trouver les bons gestes. Ne négligez pas la cuisson à cœur le bon ordre pour dorer le bœuf Comment retrouver ce goût qui fait revenir les clients ? En cuisine, tout se joue souvent dans un assaisonnement précis, une cuisson maîtrisée et des produits simples, traités avec respect.