Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

हिन्दी नववर्ष एवं चेतीचंड पर निकली भव्य शोभायात्रा, हुआ जगह-जगह स्वागत

रेहटी। नगर में हिन्दी नववर्ष-चैत्र नवरात्रि एवं चेतीचंड भगवान झूलेेलाल की जन्मोेत्सव पर्व पर अलग-अलग भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभा यात्राओें का नगर में जगह-जगह स्वागत, सत्कार हुआ, फूलों की वर्षा हुई। इस दौरान जय-जयकार के नारे भी लगते रहे।
नगर रेहटी में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य शोेभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ हुई, मुख्य मार्ग से होते हुए पुराने बस स्टैंड, आवास कॉलोनी सहित नगर के अन्य मार्गों से होते हुए हनुमान मंदिर के पीछे बने शहीद स्मारक पर पहुंची। यहां पर भारत माता की आरती के साथ शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा को भव्य व आकर्षक बनाने के उद्देश्य से हिन्दु नववर्ष उत्सव समिति द्वारा पिछले एक सप्ताह से नगर के विभिन्न स्थानों पर बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। शोभायात्रा का उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक करना है। साथ ही युवाओं पर हावी होती पाश्चात्य संस्कृति के दुष्परिणामों से भी अवगत कराना है। शोभायात्रा में खुली जीप, डीजे और ढोल शामिल हुए। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौैके पर नगर परिषद रेहटी के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेेल, उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, भाजपा ओबीसी मोेर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, मनोेहरलाल माहेश्वरी, अनार सिंह चौैहान, अरविंद दुबेे, नीतेश साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
उत्साह के साथ मनीं झूलेलाल जयंती-
इधर रेहटी नगर में सिंधी समाज द्वारा चेतीचंड एवं भगवान झूलेलाल की जयंती बड़े उत्साह और उमंग के साथ बागवान गार्डन में मनाई गई। इसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने हिस्सा लिया। झूलेलाल जयंती पर भगवान झूलेलाल की महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने भी सिंधी समाज के लोगों का पुष्पाहारों से स्वागत किया। इसके बाद नगर में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बागवान गार्डन से शुरू होकर बस स्टैंड, आवास कालोनी सहित नगर के अन्य मार्गों पर गई। इस दौरान जगह-जगह शोेभायात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभयात्रा के दौैरान डीजे, ढोल पर समाज के युवाओें ने डांस भी किया। इस अवसर पर भगवान झूलेलाल के जयकारे भी लगते रहे। बस स्टैंड पर शरबत एवं प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्षद पिंटू मंगतानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौैजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Πρακτικές συμβουλές για νόστιμα γεύματα, εύκολες συνταγές και χρήσιμα άρθρα για την καλλιέργεια του κήπου Αποδεικνύεται ότι οι περισσότεροι το Αντί για Πώς να αφαιρέσετε γρατσουνιές σε ένα αυτοκίνητο Το απλό συστατικό που Μια υπέροχη εξάπλωση Forshmak σε μια ολοκαίν Ο διατροφολόγος εξηγεί για τη σημασία του υγιεινού τρόπου ζωής Χωρίς Χημικά: Οι Άνθρωποι Καθαρίζουν το 2025/10/19 Η σούπα που έφτιαχναν οι για" (The Проверьте эти 10 удивительных лайфхаков для улучшения вашей кулинарии! От секретов приготовления идеального соуса до хранения овощей - узнайте, как сделать свой опыт кулинарии еще более приятным. А если вы увлекаетесь огородничеством, мы подготовили для вас полезные статьи и советы, которые помогут вам сделать ваш огород настоящим райским уголком. Приготовьтесь узнать о мире кулинарии и огородничества с нашими увлекательными статьями!