Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी के गौरव छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट जज संतोष शर्मा का गृह नगर आगमन पर भव्य स्वागत

न्यायाधीश बनने के बाद पहली बार पहुंचे बुधनी, नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

बुधनी। बुधनी संतोष शर्मा ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है। उच्च न्यायिक पद संभालने के बाद शनिवार को प्रथम नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि गत 10 सितंबर को बिलासपुर में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद जब वे शनिवार को नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद परिजनों, अधिकारियों और शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वे काफिले के साथ अपने गृह नगर बुधनी स्थित निज निवास के लिए रवाना हुए।
निज निवास पर उमड़ा जनसैलाब
न्यायाधीश बनने के बाद पहली बार अपने निज निवास बुधनी पहुंचे संतोष शर्मा के आगमन को लेकर पूरे नगर में उत्साह देखा गया। उनके घर पहुंचने पर परिजनों, बचपन के मित्रों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया तथा शुभकामनाएं दीं।
पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि
एक छोटे से नगर से अपनी शिक्षा और कड़ी मेहनत के बल पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद तक का सफर तय करने वाली संतोष शर्मा की यह उपलब्धि बुधनी ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि उनकी यह सफलता क्षेत्र की प्रतिभाओं और युवाओं के लिए एक बड़ा मार्गदर्शक एवं प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button