Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

कुबेरेश्वरधाम पर हनुमानजी की प्राण-प्रतिष्ठा, पंडित प्रदीप मिश्रा ने की आरती

सीहोर। देश और विदेश में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक निर्माणाधीन कुबेरेश्वरधाम पर हजारों श्रद्धालुओं के मध्य खेड़ापति हनुमान का आस्था और उत्साह के साथ प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा, आशीष ताम्रकार, भारत गुप्ता, अजय अग्रवाल, सौभाग्य मिश्रा, रविन्द्र नायक, यश अग्रवाल, आकाश शर्मा, मनोज दीक्षित मामा सहित अन्य उपस्थित रहे। इस मौके पर यहां पर उपस्थित विप्रजनों ने बताया कि कुबेरेश्वरधाम पर निर्माण कार्य जारी है। यहां पर विधि-विधान से खेड़ापति हनुमानजी की प्राण-प्रतिष्ठा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। यह अनुष्ठान उन भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो देवी-देवता की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं। इस अनुष्ठान के बाद भक्तों को ऐसा विश्वास होता है कि मूर्ति में देवी-देवता की उपस्थिति है और वे उनकी प्रार्थनाओं को सुनेंगे।
भगवान शिव की भक्ति का दिया संदेश –
इस दौरान पंडित श्री मिश्रा ने कहाकि भगवान शिव अपने भक्तों की पुकार सुनते हैं और हर समस्या और पीड़ा को समस्याओं को दूर करते हैं। ऐसे में अगर आपको जीवन में हर तरफ से निराशा मिल रही हैं तो शिवजी के ये विचार आपकी समस्या का बेड़ा पार लगातर आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे। एक लौटा जल भगवान शिव को अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं दूर होती हैं। इस मौके पर यहां पर छतरपुर से पैदल चलकर आए श्रद्धालुओं से गुरुदेव ने भेंट की। छतरपुर से एक परिवार पैदल चलकर आया था, वहीं गत दिनों रायपुर से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर मां-बेटी भी पैदल चलकर धाम पर आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skvelé tipy a triky pre zlepšenie vášho každodenného života, šikovné kuchárske recepty a užitočné články o záhradkárstve - to všetko nájdete na našom webe. Nechajte sa inšpirovať a objavujte nové spôsoby, ako si uľahčiť život a využiť svoj čas efektívne. Sledujte nás a získajte užitočné rady pre každý deň! Slovenský IQ test: Musíte byť veľmi pozorní, aby ste Tajomstvo sovy: Rýchla hádanka: Korytnačka v akváriu Nikdy sa nesklameš: Objavte najlepšie tipy a triky pre zlepšenie vášho každodenného života! Užitočné rady pre varenie, domáce remeslá a záhradkárske nápady vám pomôžu starať sa o svoj domov a záhradu s ľahkosťou. Čítajte naše články a získajte užitočné informácie pre vaše každodenné potreby.