Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर पहुंचे मुख्यमंत्री का हुआ ऐतिहासिक स्वागत-सत्कार, जन आभार रैली में उमड़ा जनसैलाब

सीहोर रेलवे स्टेशन का 22 करोड़ 60 लाख की लागत से किया जाएगा कायाकल्प

सीहोर। सीहोर रेलवे स्टेशन का 22 करोड़ 60 लाख की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इसके अंतर्गत सरक्यूलेटिंग एरिया, पार्किंग, स्टेशन बिल्डिंग व साइनेज के कार्यों को अपग्रेड किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर-1 व 2 कवरशेड बनेगी। क्राउड हैडलिंग एरिया का विकास कार्य किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर-1 को ऊंचा कर बढ़ाया जाएगा तथा प्लेटफार्म नंबर 2 को ऊंचा किया जाएगा। मॉड्यूलर टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। बारह मीटर चैड़े फुट ओवर ब्रिज के साथ रूफ प्लाजा का कार्य भी किया जाएगा। यह सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय रेलवे के 41 हजार करोड़ रुपए की अनेक रेल परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीहोर को दी। इससे पहले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीहोर पहुंचे मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का ऐतिहासिक स्वागत, सत्कार हुआ। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11.45 बजे सीहोर पहुंचे। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय सहित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनकी भव्य अगवानी की। इसके बाद वे सीहोर में जन आभार यात्रा में शामिल हुए। उनका रथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकला। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों सहित लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत, सत्कार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर के रेलवे परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां कन्या पूजन किया तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभा को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मध्यप्रदेश विकास के मामले में अव्वल-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में मध्यप्रदेश विकास की पटरी पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित है। रेलवे अधोसंरचना के विकास की यहां बहुत संभावनाएं हैं। यहां देश की दो प्रमुख रेलवे लाइनें तो संचालित हैं हीं, इसके साथ ही सीहोर होकर रामगंज मंडी तथा बुधनी की रेल लाइन बिछाने के कार्य को भी गति दी जा रही है। रेलवे अधोसंरचना के विकास को तेजी से पूरा किया जाएगा, जिससे प्रदेश के विकास को और भी गति मिलेगी। हम समर्थ और सक्षम राज्य के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर हैं। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि देश हर क्षेत्र में कई उंचाइयों को छू रहा है। अब हमारे प्रधानमंत्री ने देशभर सहित मध्यप्रदेश के रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का बीढ़ा भी उठाया है। पहले भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाया गया है तो अब सीहोर के रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया जाएगा।
सीहोरवासियों ने किया अधिक ट्रेनों के हाल्ट का अनुरोध-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के रेलवे स्टेशनों की पुनर्विकास परियोजनाओं की शिलापट्टिकाओं का अनावरण किया। स्थानीय विधायक सुदेश राय ने आभार प्रदर्शन किया तथा सीहोरवासियों की सीहोर रेलवे स्टेशन पर अधिक ट्रेनों के हाल्ट तथा अन्य अपेक्षाओं से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अवगत कराया। कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष वि मालवीय सहित जिला प्रशासन एवं रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, सीनियर डीइन सुरेश कुमार पिपलोदिया, सीनियर डीएससी मिथुन सोनी उपस्थित थे।
शहरवासियों ने किया मुख्यमंत्री डॉ यादव का आत्मीय स्वागत-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर में रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव की जन आभार यात्रा के दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर तथा फूल माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। नगरवासियों में मुख्यमंत्री की जन आभारयात्रा में भारी उत्साह था। बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बच्चे वृद्धजन शामिल हुए और सभी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनन्दन करने के लिए आतुर दिखे। मुख्यमंत्री डॉ यादव की जन आभार यात्रा कोतवाली चैराहा से प्रारंभ होकर पान चैराहा, लीसा टाकीज चैराहा, होते हुए तहसील चैराहा पर समाप्त हुई। इस दौरान नगर की अनेक सामाजिक संस्थाओं, सांस्कृतिक, धार्मिक संस्थाओं तथा व्यापारिक संस्थाओं के साथ ही सभी वर्गों के नागरिकों, बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री श्री चैहान का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री यादव ने भी पुष्प वर्षा कर नागरिकों का अभिनंदन किया और इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। जन आभार यात्रा के दौरान सीहोर के नागरिक अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर भाव-विभोर हो उठे। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने अपने घरों की छत और बाल्कनी से पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा के दौरान लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह बनाए गए मंचों से नागरिकों ने फूल-माला पहनाकर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने किया अनेक विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर अनेक विभागों द्वारा लगाई गई विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों तथा गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं से प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने के लिए हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को धन्यवाद दिया। अनेक हितग्राहियों ने अपने हाथों में धन्यवाद भैयाजी, धन्यवाद मुख्यमंत्री जी लिखी तख्ती लेकर मुख्यमंत्री डॉ यादव को आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव का अल्हादाखेड़ी हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अल्हादाखेड़ी हेलीपैड सीहोर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों तथा अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, विधायक श्री सुदेश राय, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रवि मालवीय तथा जिला प्रशासन की ओर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह तथा एसपी श्री मयंक अवस्थी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
ऐसे होगा रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प-
अमृत स्टेशन योजना के तहत रतलाम मंडल के सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, नागदा, खाचरोद, दाहोद, लिमखेड़ा, नीमच एवं मंदसौर स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य के तहत यात्री प्रतीक्षालय का विस्तार एवं पुनर्निर्माण, पृथक प्रवेश एवं निकास द्वार, बाहरी परिक्षेत्र में सुधार, नवीन संकेतक, नवीन फर्निचर, बेंचेज आदि, 12 मीटर चैड़ा पैदल ऊपरी पुल की सुविधा, नवीन बुकिंग एवं आरक्षण कार्यालय दिव्यांग यात्रियों के सुगम आवागमन यात्रियों के लिए रैंप एवं सतह में सुधार प्रकाश व्यवस्था में सुधार जैसे कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा रोड यूजरों को बेहतर सुविधा देने के लिए रतलाम- गोधरा सेक्शन में लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 69 स्थान पर रोड ओवरब्रिज एवं नागदा-उज्जैन सेक्शन में लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 1 के स्थान पर रोड ओवरब्रिज के निर्माण कार्य किए जाएंगे। अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत अवांछित ढांचों को हटाकर रेलवे स्टेशनों तक सुगम पहुंच, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बेहतर परिसंचरण क्षेत्र, उन्नत पार्किंग स्थान, दिव्यांगजन अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर, हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण अनुकूल भवन आदि सुविधाएं प्रदान करना शामिल हैं।
554 रेलवे स्टेशन भी शामिल-
अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड, ओवर ब्रिजों, अंडरपास का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम के तहत रतलाम मंडल के 11 स्टेशनों में इंदौर, उज्जैन, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, नागदा, खाचरोद, नीमच, मंदसौर, दाहोद, लिमखेड़ा सहित दो रोड, अंडर ब्रिज का शिलान्यास एवं दो नवनिर्मित रोड अंडर ब्रिज की भी सौगात दी गई। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री ने 6 अगस्त, 2023 को देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी। इसी क्रम में प्रधानमंत्री द्वारा 26 फरवरी, 2024 को भारतीय रेलवे में 554 रेलवे स्टेशन के रि डेवलपमेंट कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही 1500 उपरीगामी पुलों, अंडरपासों का शिलान्यास, उद्घाटन भी हुआ। इसमें रतलाम मंडल के 11 स्टेशन एवं 4 रोड अंडर ब्रिज सहित पश्चिम रेलवे के 66 स्टेशन व 208 रोड अंडर ब्रिज, रोड ओवर ब्रिज शामिल है। इंदौर व उज्जैन स्टेशनों का भी भव्य पुनर्विकास किया जाएगा, जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Descoperă cele mai bune trucuri de viață, rețete delicioase și articole utile despre grădinărit pe site-ul nostru. Află cum poți să-ți faci viața mai ușoară, să gătești preparate delicioase și să ai un grădină frumoasă. Fii gata să descoperi cele mai interesante și practice sfaturi care îți vor schimba viața în bine! Care sunt soiurile de castraveți pot fi semănate în Viața în țările calde: sfaturi valoroase de la un Matcha versus cafea: care este mai eficient În Australia, un bărbat 4 motive pentru care saramura din Descoperiți cele mai bune trucuri pentru gospodărie, rețete delicioase și sfaturi utile pentru grădinărit pe site-ul nostru! Aici veți găsi informații practice și sfaturi pentru a vă simplifica viața de zi cu zi. Indiferent dacă doriți să învățați cum să gătiți cele mai bune mâncăruri sau să aveți un grădina frumoasă și roditoare, suntem aici pentru a vă ajuta. Vă promitem că veți găsi tot ce aveți nevoie pentru a vă transforma casa și grădina într-un loc minunat. Nu ratați șansa de a descoperi secretele unei vieți mai bune!